आगरालीक्स…(3 August 2021 Agra News) आगरा में मंगलवार को बादल छाय रहे लेकिेन बारिश नहीं हुई. तापमान फिर से बढ़ने लगा. जानिए आने वाले 7 दिनों में आगरा में कैसा रहेगा मौसम..बारिश को लेकर
काले घने बादल छाए पर नहीं हुई बारिश
आगरा में मौसम सुहाना बना हुआ है. शहर में घने काले बादल छाए हुए हैं. मौसम ठंडा और बारिश होने के आसार भी हैं. हालांकि मंगलवार को भारी बारिश का अलर्ट था लेकिन पूरा दिन निकल गया और बारिश नहीं हुई. बारिश न होने के कारण तापमान में भी बढ़ोतरी देखी गई है. आगरा का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 34.8 रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री कम था. हालांकि आगरा में बारिश के चांसेज अभी भी बने हुए हैं. आने वाले एक सप्ताह में बारिश होने की संभावना मौसम विभाग जता रहा है.
आगरा में आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम
| 04-Aug | 26.0 | 34.0 | Generally cloudy sky with Light rain | |
| 05-Aug | 26.0 | 34.0 | Generally cloudy sky with Light rain | |
| 06-Aug | 27.0 | 32.0 | Generally cloudy sky with moderate rain | |
| 07-Aug | 27.0 | 31.0 | Generally cloudy sky with Light rain | |
| 08-Aug | 27.0 | 31.0 | Rain or Thundershowers | |
| 09-Aug | 26.0 | 31.0 | Rain or Thundershowers |