आगरालीक्स(05th August 2021 Agra News)…। मथुरा में कैबिनेट मंत्री के भांजे की इनोवा कार को गुरुवार सुबह चोर ले गए। ये चोर भी इनोवा से आए थे। पुलिस ने…।
इनोवा से आए थे चोर
मथुरा में गुरुवार तड़के चोरों ने कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के भांजे मनोज की कार को निशाना बनाया। चोर इनोवा से चोरी करने आए थे। उनके भांजे थाना हाईवे क्षेत्र की चन्द्रपुरी कालोनी में रहते हैं। जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। इसके बाद सुबह दस बजे के करीब पुलिस सूचना पर पहुंची। पुलिस ने छानबीन की तो कार भरतपुर स्थित गीतांजलि होटल के पास लावारिस हालात में मिली।
वाहन से टकराने पर छोड़ भागे चोर
थाना हाईवे पुलिस के मुताबिक, कार किसी वाहन से टकरा गई थी। इसीलिए चोर कार को छोड़कर भाग गए। कार बरामद कर ली है। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज देख रही है।