इंटरटेनमेंटलीक्स… स्लमडॉग मिलेनियर, बैंडिट क्वीन में किरदार कर चुके अनुपम श्याम ओझा का निधन हो गया, टीवी सीरियल प्रतिज्ञा में ठाकुर सज्जन सिंह के किरदार से मिली पहचान।
मूल रूप से प्रतापगढ के रहने वाले एक्टर अनुपम श्याम ओझा का सोमवार को मल्टीपल आर्गन फेल्यर से निधन हो गया। उन्हें टीवी सीरियरल प्रतिज्ञा से पहचान मिली थी। उन्होंने स्लमडॉग मिलेनियर, बैंडिट क्वीन सहित कई मूवी में काम किया।