आगरालीक्स… अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा आगरा के जिलाध्यक्ष और शिक्षाविद पंडित श्याम बाबू शर्मा का आज सुबह निधन हो गया। वह 80 साल के थे।
काफी समय से थे बीमार
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा आगरा के जिलाध्यक्ष और शिक्षाविद पंडित श्याम बाबू शर्मा का आज सुबह निधन हो गया। वह 80 साल के थे। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनका एक पुत्र राजीव शर्मा दैनिक जागरण में वरिष्ठ संवाददाता हैं। पंडित श्याम बाबू शर्मा टीचर्स यूनियन में काफी सक्रिय थे। उनके निधन से ब्राह्मण समाज में शोक है। उनकी पुत्रवधू प्रीति शर्मा भी वरिष्ठ पत्रकार हैंं।