Thursday , 4 June 2026
Home टॉप न्यूज़ It is raining in Agra but the weather changes in the next 24 hours, know the forecast here#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

It is raining in Agra but the weather changes in the next 24 hours, know the forecast here#agranews

155

आगरालीक्स…(9 August 2021 Agra News) आगरा में बारिश हो रही है लेकिन अगले 24 घंटे में मौसम का बड़ा परिवर्तन. जानें आगरा में आने वाले सप्ताह में मौसम ऐसा रहेगा. सितंबर में मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी

बारिश से मौसम हुआ सुहाना, तापमान घटा
आगरा में रविवार को हुई तेज मूसलाधार बारिश के बाद से मौसम सुहाना है. सोमवार को भी सुबह से घने काले बादल छाए रहे और शाम को रिमझिम बारिश ने मौसम और खुशनुमा कर दिया. इसका असर तापमान पर भी देखने को मिला. आगरा का तापमान में गिरावट दर्ज की गई. आईएमडी के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.3 दर्ज किया गया.

कल से निकलेगी धूप, मौसम रहेगा साफ
इधर मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में अब बारिश की संभावना फिलहाल नहीं है. मंगलवार से आगरा के लोगों को एक बार फिर से गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. आगरा में मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया गया है. मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले पूरे सप्ताह में मौसम साफ रहेगा और धूप निकलेगी. ऐसे में लोगों को फिर से उमसभरी गर्मी झेलनी पड़ सकती है.

सितंबर में मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी
देश के मौसम विभाग ने अभी से सितंबर माह में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने अगस्त और अगले महीने सितंबर में भारी बारिश और कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है. आईएमडी के अनुसार प्रशांत सागरीय स्थिति को प्रभावित करने वाली वैश्विक मौसम से जुड़ी ला नीना की स्थिति के कारण भारत में सामान्य से ज्यादा मौसमी बारिश की संभावना है. भातरीय मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने यह भी कहा है कि अभी इस बारे में भविष्यवाणी करना जल्दबाजी होगी. उन्होंने बताया​ कि गल अगस्त—सितंबर 2020 से अप्रैल 2021 तक ला नीना की स्थिति बनी थी. भारत में पिछली बार सामान्य से ज्यादा बारिश हुई थी तथा सर्दियां जल्द शुरू हो गई थीं. आईएमडी के क्लाइमेट मॉनिटरिंग एंड प्रिडक्शन ग्रुप के प्रमुख ओपी श्रीजीत ने बताया कि ला नीना की उच्च संभावना सितंबर से दर्शाई जा रही है. यह दक्षिण—पश्चिम मानसून के चलते अच्छी बारिश का संकेतक तक है.

आने वाले दिनों में आगरा में मौसम विभाग का पूर्वानुमान

10-Aug26.035.0Partly cloudy sky
11-Aug27.034.0Partly cloudy sky
12-Aug27.034.0Partly cloudy sky
13-Aug26.035.0Mainly Clear sky
14-Aug27.035.0Mainly Clear sky
15-Aug27.036.0Mainly Clear sky
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Transporters in Agra have increased freight rates by 15-20% due to the increase in diesel and toll taxes…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़ा 15-20% बढ़ाया. डीजल व टोल टैक्स...

बिगलीक्स

Agra Live News: A new city will be built in Agra, modeled after Delhi-NCR. The UP Cabinet has approved crores of rupees for the new city…#agranews

आगरालीक्स…दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर आगरा में बनेगा नया शहर. ग्रेटर आगरा...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A regional knowledge center will be set up in the university to find out the cause of pollution in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रदूषण किस कारण से बढ़ रहा है, बढ़ते वाहन, निर्माण...

बिगलीक्स

Agra Weather: Monsoon arrives in the Keralam. Temperatures in Agra exceeded 40 degrees today…#agranews

आगरालीक्स…देश में मानसून की दस्तक. केरल में झमाझम बारिश. दिल्ली मे तेज...

error: Content is protected !!