Monday , 16 February 2026
Home स्पोर्ट्स Record: Indian women’s cricket team created history. Scored 435 runs in ODI match
स्पोर्ट्स

Record: Indian women’s cricket team created history. Scored 435 runs in ODI match

आगरालीक्स…भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास. वनडे मैच में ठोंके 435 रन. भारतीय पुरुष टीम के वनडे में सर्वाधिक 418 रन को भी पीछे छोड़ा…ओपनर मंधाना और प्रतिका रावल के शतक

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आज इतिहास रच दिया है. आयरलैंड के खिलाफ राजकोट में खेले गए मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वनडे में पांच विकेट खोकर 435 रन बनाए हैं. यह भारतीय महिला क्रिकेट टीम का वनडे में सर्वोच्च स्कोर है. साथ ही भारतीय पुरुष टीम के भी वनडे में सर्वोच्च स्कोर 418 रन को पीछे छोड़ दिया है. आज खेले गए मैच में ओपर प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना ने शतक बनाए हैं. प्रतिका रावल जहां 154 रन बनाकर आउट हुईं तो वहीं स्मृति मंधाना ने 7 छक्के और 12 चौकों के साथ 135 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. तीसरे नंबर पर उतरीं रिचा घोष ने 59 रन बनाए.

न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया के बाद 400 रन पार करने वाली तीसरी महिला टीम
भारतीय महिला क्रिकेट टीम वनडे में 400 रन पार करने वाली तीसरी महिला टीम बनी है. भारत से पहले न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया ही वनडे में 400 रन के स्कोर को पार कर पाई हैं. न्यूजीलैंड की महिला टीम चार बार 400 पार के स्कोर बना चुकी है. उसने आयरलैंड के खिलाफ 491 रन, पाकिस्तान के खिलाफ 455 रन, आयरलैंड के खिलाफ 440 रन और आयरलैंड के खिलाफ ही 418 रन बनाए हैं. आस्ट्रेलिया की महिला टीम एक बार 400 रन को पार किया है. टीम ने डेनमार्क के खिलाफ 412 रन अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया है.

Related Articles

स्पोर्ट्स

Congratulations, India beat Pakistan by 61 runs in the T20 World Cup

आगरालीक्स…बधाई हो, टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन...

स्पोर्ट्स

Agra Local News: Lawrence United defeated Francis Avengers to reach the final of the Oswal cricket tournament…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में खेले जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में लॉरेंस यूनाइटेड ने फ्रांसिस...

स्पोर्ट्स

Agra Local News: IMA Agra Cricket League Season 1 auction…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के डॉक्टर्स लगाएंगे मैदान में चौके—छक्के. आईएमए आगरा क्रिकेट लीग सीजन...

स्पोर्ट्स

Agra Local News: Gayatri Super Kings won the Basketball Premier League in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गायत्री सुपर किंग्स ने जीता बास्केटबॉल प्रीमियर लीग. फाइनल में...

error: Content is protected !!