आगरालीक्स…(.Agra News 31st August). आगरा में नहीं वसूला जाएगा पार्किंग शुल्क, पार्किंग शुल्क वसूलने की शिकायत के लिए नंबर जारी, नगर निगम ने पार्किंग के ठेके किए स्थगित।
आगरा में पार्किंग शुल्क को लेकर आए दिन विवाद हो रहे हैं, पार्किंग में शुल्क वसूलने के नाम पर दबंगई की जा रही है। इसके साथ ही तमाम अवैध पार्किंग चल रही हैं। इसे लेकर प्रदेश सरकार ने सख्ती की है और अवैध पार्किंग बंद कराने के निर्देश दिए हैं।
30 पार्किंग के ठेके स्थगित
नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुंडे ने आगरा में नगर निगम द्वारा संचालित पार्किंग के ठेके 31 अगस्त से स्थगित कर दिए हैं। आगरा में नगर निगम की 30 पार्किंग हैं, इन पार्किंग के ठेके स्थगित किए गए हैं। इन स्थानों पर पार्किंग शुल्क वसूलना अवैध है, कोई शुल्क नहीं वसूल सकेगा। वहीं, नगर निगम की जमीन पर अवैध पार्किंग की जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।

पार्किंग शुल्क वसूलने पर कर सकेंगे शिकायत
आगरा में नगर निगम ने पार्किंग के ठेके स्थगित कर दिए हैं। ऐसे में कोई पार्किंग शुल्क वसूलता है तो उसकी शिकायत कर सकते हैं। नगर निगम स्थति प्रभारी पार्किंग कक्ष 225 में शिकायत की जा सकती है।
यहां करें शिकायत
फोन नंबर 9319406053
ईमेल आईडी