Thursday , 4 June 2026
Home agraleaks Shri Krishna Chhathi Puja Festival is being celebrated today#agranews
agraleaksअध्यात्म

Shri Krishna Chhathi Puja Festival is being celebrated today#agranews

181

आगरालीक्स(04th September 2021 Agra News)… मंगल दिवस छठी को आयो… आज मनाया जा रहा है श्रीकृष्ण छठी पूजन महोत्सव. जानिए क्या है छठी पूजन. इसके पूजने से हमें क्या मिलता है.

शिशु की मंगल कामना से की जाती है
श्रीकृष्ण का छठी पूजन महोत्सव आज मनाया जा रहा है। मंदिरों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पंडित हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि हिन्दुओं के घरों में शिशु जन्म के छठे दिन सायंकाल या रात्रि को जो विशेष पूजन किया जाता है, उसे बोलचाल की भाषा में ‘छठी पूजा’ कहते हैं। छठी पूजा नवजात शिशु के मंगल की कामना से की जाती है।

पंडित हृदय रंजन शर्मा

यह है लोकगीत
मंगल दिवस छठी को आयो। आनंदे व्रजराज जसोदा मनहुं अधन धन पायो।
कुंवर नहलाय जसोदा रानी कुलदेवी के पांव परायो
बहु प्रकार व्यंजन धरि आगें सब विधि भली मनायो
सब ब्रजनारी बधावन आईं सुत को तिलक करायो
जयजयकार होत गोकुल में परमानंद जस गायो।।

कौन हैं षष्ठी देवी
पंडित हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि मूलप्रकृति के षष्ठांश (छठा अंश) होने से इन्हें ‘षष्ठी देवी’ कहते हैं। पुराणों में षष्ठी देवी को ‘बालकों की अधिष्ठात्री देवी’, उनको दीर्घायु प्रदान करने वाली, उनकी धात्री (भरण-पोषण करने वाली) व उनकी रक्षा करने वाली और सदैव उनके पास रहने वाली माना गया है। इन्हें ‘विष्णुमाया’, ‘बालगा’, ‘सिद्धयोगिनी’ और स्वामी कार्तिकेय की पत्नी होने से ‘देवसेना’ भी कहते हैं।

यह है मान्यता
उन्होंने बताया कि षष्ठी देवी की कृपा से राजा प्रियव्रत का मृतपुत्र जीवित हो गया। तभी से बालक के जन्म के बाद सूतिकागृह में छठे या इक्कीसवें दिन व अन्नप्राशन संस्कार तथा अन्य शुभकार्यों में षष्ठी पूजा होने लगी।

बालकृष्ण को नहलाकर सुंदर वस्त्र पहनाए

श्रीकृष्ण जन्म की छठी रात्रि में नंदबाबा और नंदरानी यशोदा अपने पुत्र की मंगलकामना के लिए सूतिका-गृह में षष्ठी पूजा के लिए बैठे। बालकृष्ण को नहलाकर सुन्दर वस्त्र पहनाए। गोबर से षष्ठी देवी की सुन्दर मूर्ति बनायी गयी। सफेद चावलों की वेदी पर षष्ठी देवी की मूर्ति को विराजमान कर पास में कलश स्थापना की गयी। फिर षोडशोपचार पूजन कर उनका भांति-भाति के व्यजंनों का भोग लगाया गया और प्रार्थना की..
नमो देव्यै महादेव्यै सिद्धयै शान्त्यै नमो नम:
शुभायै देवसेनायै षष्ठीदेव्यै नमो नम:
धनं देहि प्रियां देहि पुत्रं देहि सुरेश्वरि
धर्मं देहि यशो देहि षष्ठीदेव्यै नमो नम:
भूमिं देहि प्रजां देहि देहि विद्यां सुपूजिते
कल्याणं च जयं देहि षष्ठीदेव्यै नमो नम: ।। (ब्रह्मवैवर्तपुराण, प्रकृतिखण्ड)

पीले थापे लगाए
कुल की प्रथा के अनुसार यशोदाजी ने अपने पुत्र की छठी पूजी और पीले थापे लगाए। सब गोपबालाओं ने सोने के थाल भर-भर के बालकृष्ण को उपहार दिए और मंगलगीत गाकर उनको चिरंजीवी होने का आशीर्वाद दिया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

अध्यात्म

Rashifal Thursday, 04 June 2026

आगरालीक्स…गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा. पढ़ें...

अध्यात्म

Rashifal Wednewsday, 03 June 2026

आगरालीक्स…03 जून बुधवार का राशिफल. कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से...

अध्यात्म

Rashifal Tuesday, 02 June 2026

आगरालीक्स….02 जून मंगलवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से...

अध्यात्म

Rashifal Monday, 01 June 2026

आगरालीक्स…सोमवार को शिव जी की कृपा पाएंगे इन राशियों के जातक. पढ़े...

error: Content is protected !!