आगरालीक्स..(Agra News 14th September)आगरा में मैरिज होम के किचन में बनाई जा रही थी नकली शराब, तीन अरेस्ट, सरकारी ठेका और ढाबे गांव में सप्लाई।
आगरा में मंगलवार को पुलिस ने एच.एस.मैरिज होम पर छापा मारा। टीम ने यहां से दारा सिंह,हरीओम व बन्टू को गिरफ़्तार किया.पूछताछ करने पर मनोज और हेमन्त ने बताया की वह पांचो अपने साथी रामू पुत्र गोवर्धन के साथ मैरिज होम के किचन में नकली शराब बनाते थे और बनायी हुई शराब को शमशाबाद,डौकी,ताजगंज व आस पास के कई क्षेत्रो में वितरण कर सरकारी ठेका व गांव के लोगों के माध्यम से बिक्री करते थे तथा उससे प्राप्त रूपयों को आपस में बांट लेते थे।

फैक्ट्री से बरामद किया गया समान.
पुलिस ने फैक्ट्री से शराब बनाने वाले उपकरण को बरामद किया. इनमें 2 पैकिंग मशान लोहे की,2 बड़े ड्रम प्लास्टिक के,1 कटा हुआ ड्रम,1जग स्टील,1 कट्टी छोटी,1बाल्टी स्टील की,1छोटी टंकी स्टील की,1 पाइप प्लास्टिक का,1प्लस्टिक तसला,80रैपर फाइटर,41 ढक्कन,194 क्यूआर कोड व अपमिश्रित देशी शराब,34 पउआ देशी शराब इन उपकरण को बरामद किया.
इनकी हुई गिरफ़्तारी.
1.दारा सिंह पुत्र साहब सिंह निवासी करोधना थाना इरादतनगर जनपद आगरा.
2.हरिओम पुत्र मुन्ना लाल निवासी इरादतनगर थाना इरादतनगर जनपद आगरा.
3.बन्टू उर्फ भारतेन्द पुत्र मुन्ना लाल निवासी इरादतनगर थाना इरादतनगर जनपद आगरा.