आगरालीक्स…( Agra News 14th September)आगरा में होटल के मालिक का होटल के बेसमेंट में शव मिलने से खलबली। सुसाइड या किसी अन्य कारण से मौत हुई है, इसकी अभी जांच चल रही है।
आगरा में मंगलवार शाम को सुल्तानपुरा स्थित होटल नारायण पैलेस के बेसमेंट में होटल संचालक 45 साल के राजू कुशवाह का शव पंखे के कुंडे से रस्सी से लटका मिला। नारायण पैलेस के होटल संचालक राजू कुशवाह की मौत की सूचना पर बडी संख्या में लोग पहुंच गए। पुलिस ने पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
सुबह ही आ जाते थे होटल
राजू कुशवाह का घर के बराबर में ही होटल नारायण पैलेस था, वह सुबह ही घर से होटल में आ जाते थे, राजू कुशवाह सपा नेता भी थे। मंगलवार को भी वे सुबह होटल में आ गए थे, शाम को बेसमेंट में चले गए। कुछ देर बाद कर्मचारी पहुंचा तो बेसमेंट में फंदे पर शव लटका हुआ था।
कर्ज से थे परेशान
थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल का मीडिया से कहना है कि प्रारंभिक जांच में परिजनों ने बताया है कि राजू कर्ज से परेशान चल रहे थे, होटल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, पुलिस जांच में जुटी हुई है, परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

परिवार में कोहराम
राजू के परिवार में पत्नी डौली और दो बेटी हैं, एक बेटी 10 साल और दूसरी बेटी आठ साल की है, राजू कुशवाह के दो भाई हैं। राजू की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।