आगरालीक्स …(Agra News 14th September ).नीट का पर्चा लीक होने और सॉल्वर गैंग पकडे जाने के बाद जिन छात्रों ने 19 घंटे पढाई की वे परेशान हैं। आगरा के छात्रों का कहना है कि नीट निरस्त न किया जाए.
जिन लोगों ने धांधली की, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। परीक्षा निरस्त की जाती है तो हजारों छात्रों की एक साल बर्बाद हो जाएगी। जिन छात्रों का पेपर अच्छा हुआ है और सलेक्शन की उम्मीद है वे तनाव में हैं।
आगरा सहित देश भर में 12 सितंबर को एमबीबीएस और बीडीएस में प्रवेश के लिए नीट 2021 का आयोजन किया गया। अगले ही दिन राजस्थान में नीट का पर्चा लीक होने पर यूपी में सॉल्वर गैंग पकडा गया। सॉल्वर गैंग के साथ ही पर्चा लीक करने वाले बडे गैंग को कई राज्यों की पुलिस तलाश कर रही है। वाटस एप ग्रुप बनाकर पर्चा लीक किया गया है।
नीट की आसंर सीट से 600 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र परेशान
नीट 2021 की परीक्षा के बाद आंसर सीट के आधार पर छात्रों ने अपने अनुमानित अंक का आकलन कर लिया है। नीट 2021 720 अंक का था, एक साल से दिन रात पढाई कर रहे पुपेंद्र सिंह , दीपक डागर, हिमांशी सिंह , पूजा राजौरिया ,निशा कुमारी, उदय राज , आशीष गौतम , दीप्ति सिंह का कहना है कि जिन लोगों ने पर्चा लीक किया और सॉल्वर से परीक्षाएं दिलवाईं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। मगर, नीट निरस्त न किया जाए, तीन घंटे की परीक्षा के लिए एक साल मेहनत की, 19 घंटे पढाई की, 600 से अधिक अंक आने की उम्मीद है, सलेक्शन भी हो जाएगा, इसलिए नीट निरस्त नहीं किया जाना चाहिए। आरवी एकेडमी के डायरेक्टर डॉ वैभव शर्मा ने बताया कि नीट में शामिल हुए लाखों छात्रों के भविष्य का सवाल है, इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए जिससे किसी छात्र का अहित न हो।