आगरालीक्स…. (Agra News 14th September )आगरा से जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर अरेस्ट, एसटीएफ और पुलिस ने किया अरेस्ट।
आगरा के वाणिज्य कर के अधिकारी ने 30 अप्रैल को मथुरा गोविंद नगर निवासी विनायक ट्रेडर्स फर्म के संचालक प्रदीप अग्रवाल कार से
आगरा के वाणिज्य कर के अधिकारी ने 30 अप्रैल को मथुरा गोविंद नगर निवासी विनायक ट्रेडर्स फर्म के संचालक प्रदीप अग्रवाल कार से बिहार से लौट रहे थे, उन पर चांदी की बिक्री का कैश था। आगरा लखनउ एक्सप्रेस वे के टोल प्लाजा पर उन्हें वाणिज्य कर विभाग आगरा के अधिकारियों ने रोक लिया और जयपुर हाउस स्थित कार्यालय में ले आए। इस मामले में व्यापारी प्रदीप अग्रवाल ने जेल भेजने की धमकी देकर 43 लाख रुपये कैश लूटने के आरोप लगाते हुए आगरा के लोहामंडी थाने में असिस्टेंट कमिश्नर अजय कुमार, वाणिज्य कर अधिकारी शैलेंद्र कुमार, सिपाही संजीव कुमार और निजी गाडी के चालक दिनेश कुमार पर मुकदमा दर्ज कराया था। सिपाही और चालक को पुलिस ने अरेस्ट कर जेल भेज दिया। असिस्टेंटकमिश्नर अजय कुमार, वाणिज्य कर अधिकारी शैलेंद्र कुमार फरार
ही चल रहे थे, इन्हें निलंबित कर 50 50 हजार का ईनाम घोषित करने के साथ ही घर की कुर्की के आदेश चस्पा किए गए थे।

एसटीएफ और आगरा पुलिस ने किया अरेस्ट
मंगलवार को एसटीएफ और लोहामंडी पुलिस को सूचना मिली कि असिस्टेंट कमिश्नर अजय कुमार ईदगाह बस स्टैंड पर हैं और कहीं जाने की तैयारी कर रहे हैं, पुलिस ने उन्हें ईदगाह बस स्टैंड से अरेस्ट कर लिया।