आगरालीक्स…(21 September 2021 Agra News) आगरा में 12वीं की छात्रा ने किया सुसाइड. मौत के पीछे निकलकर आई ये बड़ी वजह. परिजनों में कोहराम
आगरा के थाना बरहन क्षेत्र में रहने वाली एक छात्रा ने सोमवार को जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया. छात्रा ने इसी साल 12वीं की कक्षा पास की थी. पुलिस के अनुसार बीते 12 जुलाई को छात्रा के परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया था कि दस जुलाई को गांव का एक युवक छात्रा को सोते समय उठाकर ले गया था और बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया था. आरोपी युवक का नाम मुरारी बताया गया था. पुलिस ने आरोपी पीड़ित परिजनों की तहरीर पर दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी मुरारी को अरेस्ट कर मुकदमा दर्ज कर लिया. पुलिस ने मुरारी को जेल भेज दिया. अभी वह जेल में ही है.
पुलिस के अनुसार सोमवार को छात्रा ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का कहना है कि ये भी जांच की जा रही है कि छात्रा ने किन परिस्थितियों में आकर सुसाइड किया है. बता दें कि छात्रा ने इसी साल 12वीं की कक्षा पास की थी. उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है.