आगरालीक्स… (Agra News 23rd September )आगरा में आस्था सिटी की दीवार और टॉयलेट को बुल्डोजर ने ध्वस्त कर दिया। जोंस मिल की 12 करोड़ की जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया।
आगरा में जोंस मिल की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया था, इसके साथ ही सिचाई विभाग की जमीन पर कब्जा कर मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बना ली गई हैं। इन्हें कब्जा मुक्त कराया जा रहा है।
आस्था सिटी की दीवार और टॉयलेट किए ध्वस्त
अपर नगर मजिस्ट्रेट, सिचाई विभाग की टीम ने पुलिस फोर्स की मौजूदगी में गुरुवार को जमीन को कब्जा मुक्त कराया। सिचाई विभाग के अधिशासी अभियंता शरद सौरभ गिरी ने मीडिया को बताया कि खसरा संख्या 2078 में नाले के किनारे करीब 25 फुट अतिक्रमण कर लिया गया, जबकि 1971 वर्ग मीटर सिचाई विभाग की जमीन पर आस्था सिटी की दीवार खड़ी कर दी गई, टॉयलेट बनाने के साथ गेट लगा दिया। इसे ध्वस्त करा दिया गया है।

12 करोड़ की जमीन कराई मुक्त
टीम ने आस्था सिटी के साथ ही जोंस मिल में सिचाई विभाग की 1971 वर्ग मीटर जमीन को मुक्त कराया, इसकी कीमत करीब 12 करोड़ है। इसके साथ ही बिल्डर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
48 हजार वर्ग मीटर जमीन की गई खुदबुर्द
सदर तहसील के मौजा घटवासन स्थित जोंस मिल में करीब 48 हजार वर्ग मीटर जमीन सिंचाई, नगर निगम और राजस्व विभाग की है। इसे खुदबुर्द कर दिया गया है, सरकारी जमीन पर बिल्डिंग, मार्केट और पेट्रोल पंप बना दिए हैं। नौ महीने पहले प्रशासन ने जांच के बाद जोंस मिल की जमीन पर निर्माण और बिक्री पर रोक लगा दी थी।