आगरालीक्स ..News 27th September..भारत बंद के चलते आगरा से दिल्ली जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। किसानों ने तीन कृषि कानून के विरोध में शाम चार बजे तक बंद का आहवाहन किया है। गाजीपुर बार्डर पर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं, इसके साथ ही देश के अलग अलग हिस्सों में बंद का मिला जुला असर देखने को मिल रहा है। देशव्यापी बंद के दौरान हरियाणा के सिंधु बार्डर पर धरना दे रहे एक किसान की मौत हो गई. पुलिस का कहना है किसान की मौत हार्ट अटैक से हुई है लेकिन इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा.