आगरालीक्स…दुखद घटना, राजस्थान में चलती बस में लगी आग. खिड़कियां तोड़कर कूदे लोग. 10 से 12 लोगों के जिंदा जलने की आशंका…
राजस्थान से दुखदभरी खबर सामने आ रही है. जैसलमेर—जोधुपर हाइवे पर एक निजी बस में मंगलवार दोपहर को अचानक भीषण आग लग गई. कुछ ही पल में आग ने पूरी बस को चपेट में ले लिया. बस में सवार यात्री खिड़कियां से कूद ने लगे. हादसे में बच्चों और महिलाओं सहित 15 यात्री झुलसे हैं. वहीं इस हादसे में 10 से 12 लोगों के जिंदा जल लाने की खबरें भी हैं. घायलों को जोधपुर रेफर किया गया है. हादसे पर सीएम भजनलाल ने शोक जताया है और वह जैसलमेर के लिए रवाना हो गए हैं.
मीडिया रिपोर्टके अनुसार घटना दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जैसलमेर—जोधपुर हाइवे पर थईयात गांव के पास हुई हे. बस में 57 यात्री सवार थे. बस रोजाना की तरह दोपहर तीन बजे जैसलमेर से जोधपुर के लिए रवाना हुई थी. करीब 20 किमी चलने पर ही अचानक बस के पिछले हिस्से में धुआं उठने लगा. इससे पहले चालक या यात्री कुछ समझ पाते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया.