आगरालीक्स.. आगरा के आंबेडकर विवि से संबदृध् कॉलेजों की बीए एलएलबी और एलएलबी के साथ ही बीएड का परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। जून में बीए एलएलबी, एलएलबी और बीएड की परीक्षाएं होंगी। 25 मई तक छात्र आनआलन परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।




विवि से संबदृध् बीएड कॉलेजों में बीएड के 2017 19 और 2018 20 की परीक्षाण्ं आठ जून से शुरू हो रही हैं, ये परीक्षाएं 26 जून तक चलेंगी। जिन छात्रों ने आनलाइन परीक्षा फॉर्म नहीं भरे हैं वे 25 मई तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं, इसके बाद एक हजार रुपये विलंब शुल्क लगेगा।
बीए एलएलबी और एलएलबी की परीक्षाएं चार जून से
इसी तरह से बीए एलएलबी और एलएलबी 2019 की परीक्षाएं चार से 26 जून आयोजित की जाएंगी।जिन छात्रों ने आनलाइन परीक्षा फॉर्म नहीं भरे हैं वे 25 मई तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं, इसके बाद एक हजार रुपये विलंब शुल्क लगेगा।