आगरालीक्स.. आगरा पुलिस ने लूट, चेन स्नेचिंग, डकैती की वारदात की रोकथाम को अनूठा प्रयोग किया है। एसएसपी अमित पाठक ने हर क्षेत्र के बदमाशों के होर्डिंग लगवाए हैं, जिससे आम लोग बदमाश को पहचान सकें। उनकी गतिविधि के बारे में पुलिस को सूचना दे सकें, जिससे बदमाशों को वारदात करने से पहले पकडा जा सके। साथ ही वारदात होने के बाद बदमाशों के पफोटो दिखाकर पहचान कराई जा सके। इसके लिए हर थाने के क्रिमिनल्स का डॉजियर तैयार किया गया है। इसमें उनके फोटो के साथ अन्य विविरण हैं। इसे थाने में रखा जाएगा, साथ ही हर थाने की दीवार पर बदमाशों के होर्डिंग लगाए जा रहे हैं।
एसएसपी अमित पाठक
मंगलवार को प्रेसवार्ता में एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि होने के कारण पुलिस अधिकारियों को बदमाशों की पहचान और उन्हें पकडने में समस्या आती है। ऐसे में हर थाना क्षेत्र में लूट, चेन स्नेचिंग की वारदात करने वाले बदमाशों का रिकॉर्ड तैयार कराया गया है, इसमें उनके फोटो के साथ विवरण दर्ज किया गया है। इसका दो तरह से प्रयोग किया जाएगा। वारदात होने के बाद पीडित को पफोटो दिखाकर बदमाश की पहचान कराने में मदद मिलेगी, संबंधित थाने की पुलिस को भी बदमाश को पकडने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।
बदमाशों के लगवाए गए होर्डिंग
इसके साथ ही हर थाने की दीवार पर उस क्षेत्र के बदमाशों के होर्डिंग लगवाए जा रहे हैं, जिससे वहां के लोग उनकी पहचान कर सकें। वे उनके आस पास में रह रहे हैं तो उनकी जानकारी दे सकें, इन बदमाशों की गतिविधियों की जानकारी भी स्थानीय लोग दे सकते हैं। इससे क्राइम कंट्रोल में मदद मिलेगी।