आगरालीक्स.. आगरा में आबकारी विभाग की टीम ने कार से तस्करी के लिए लाई जा रही शराब की बोतलों के साथ एक युवक को अरेस्ट किया है। टीम युवक से पूछताछ कर रही है।
बुधवार सुबह आबकारी विभाग की टीम चेकिंग कर रही थी। जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह ने एक हुंडई एसेंट कार को पकडा है। कार से 72 बोतल शराब की पकडी गई हैं, कार से शराब लेकर जा रहे राजवीर निवासी जालौन को पकडा गया है।
हरियाणा से लेकर आ रहा था कार
तस्करी की शराब बडे स्तर पर खपाई जा रही है। हरियाणा से यूपी में सस्ती शराब लेकर तस्कर आते हैं। पूछताछ में सामने आया है कि शराब की बोतलें वह हरियाणा से लेकर आया था।