Thursday , 23 April 2026
Home स्पोर्ट्स ABPL-3 starting from February 6 at Holy Public School
स्पोर्ट्स

ABPL-3 starting from February 6 at Holy Public School

235

आगरालीक्स…आगरा बास्केटबॉल प्रीमियर लीग (एबीपीएल) का तीसरा सीजन 6 फरवरी से होली पब्लिक स्कूल में. 6 टीमें लेंगी भाग…जानिए कौन—कौन सी हैं टीमें

आगरा के खेल जगत में उत्साह, ऊर्जा और प्रेरणा के साथ आगरा बास्केटबॉल प्रीमियर लीग (एबीपीएल) – सीज़न 3 का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 6, 7 एवं 8 फरवरी को होली पब्लिक स्कूल सिकंदरा के परिसर में आयोजित की जाएगी। एबीपीएल का तीसरा संस्करण आगरा के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का सशक्त मंच प्रदान करेगा।
इस प्रतियोगिता में 6 टीमें भाग लेंगी, जिनके चयनित खिलाड़ी लीग प्रणाली (पूल श्रृंखला मुकाबलों) के अंतर्गत आपस में मुकाबला करेंगे। सभी टीमों के खिलाड़ियों का चयन 26 दिसंबर को आयोजित एबीपीएल खिलाड़ी नीलामी के माध्यम से किया गया, जिससे यह लीग पूर्णतः पेशेवर, पारदर्शी एवं प्रतिस्पर्धात्मक स्वरूप में आयोजित की जा रही है।

एबीपीएल सीज़न 3 में भाग लेने वाली टीमें निम्नलिखित हैं:
होली कोर्ट किंग्स
गायत्री सुपर किंग्स
शेमरॉक थंडरबोल्ट्स
आगरा ताज रिबाउंडर्स
कोर्ट योद्धाज़
अतुल स्पार्टन्स

टीम किट वितरण कार्यक्रम के अवसर पर आगरा जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव हरि सिंह यादव एवं संयुक्त सचिव डॉ. रिनेश मित्तल की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को टीम किट प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया और एबीपीएल सीज़न 3 को आगरा बास्केटबॉल के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर सभी टीमों के टीम ओनर्स एवं कोच भी उपस्थित रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और लीग को पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया।

उपस्थित टीम प्रतिनिधियों का विवरण इस प्रकार है:
गायत्री सुपर किंग्स – टीम ओनर: प्रद्युम्न चतुर्वेदी, कोच: आशीष सिंह
शेमरॉक थंडरबोल्ट्स – टीम ओनर: दानिश बजाज, कोच: हरिंदर प्रताप सिंह
होली कोर्ट किंग्स – टीम ओनर: श्रेयंक तोमर एवं शिविका तोमर, कोच: अभिषेक
आगरा ताज रिबाउंडर्स – टीम ओनर: कन्हैया गोयल, कोच: कुलदीप
अतुल स्पार्टन्स – टीम ओनर: निकुंज मित्तल, कोच: मनीष
कोर्ट योद्धाज़ – टीम ओनर: देविका बाहिया एवं हर्षिव बाहिया, कोच: श्यामवीर सिंह

प्रतियोगिता की विजेता टीम को ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को ₹50,000 (पचास हजार रुपये) की पुरस्कार राशि दी जाएगी। आगरा बास्केटबॉल प्रीमियर लीग – सीज़न 3 का उद्देश्य केवल प्रतिस्पर्धा तक सीमित नहीं है, बल्कि युवा खिलाड़ियों में आत्मविश्वास जागृत करना, खेल भावना को प्रोत्साहित करना और आगरा को बास्केटबॉल के एक सशक्त केंद्र के रूप में स्थापित करना है। तीन दिनों तक चलने वाली यह प्रतियोगिता दर्शकों के लिए रोमांच, ऊर्जा और प्रेरणा से भरपूर रहेगी—जहाँ हर मुकाबला जोश से भरा होगा और हर खिलाड़ी अपने सपनों को पूरे जुनून के साथ मैदान पर उतारेगा। इस अवसर पर सचिन दत्त जोशी,दीपक कुमार,अभिनय विज, नमनदीप सिंह, राहुल सक्सेना, विकास, अंशिका, कार्तिक आदि मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

स्पोर्ट्स

Agra Live News: 80 Children Participated in a Competition in Agra on World Skating Day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में विश्व स्केटिंग दिवस पर 80 बच्चों ने कॉम्पटीशन में लिया...

स्पोर्ट्स

Good News: Agra’s Deepti Sharma Named Wisden Women’s Cricketer of the Year…#agranews

आगरालीक्स…विजडेन वुमेन क्रिकेटर आफ द ईयर चुनीं गईं आगरा की दीप्ति शर्मा....

स्पोर्ट्स

Agra News: Tanu Gautam won a silver medal at the district-level Taekwondo tournament…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की कक्षा 4 की छात्रा तनु गौतम ने ताइक्वांडो के जिला...

स्पोर्ट्स

Agra News: Jaipur became the champion of Season 1 of the Legends Cup played in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में खेले गए लीजेंड्स कप के सीजन-1 का चैम्पियन बना जयपुर....

error: Content is protected !!