आगरालीक्स.. आगरा के हरीपर्वत थाने में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए ये तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी, रात में थाने के अंदर धरने पर बैठे कार्यकर्ता, फेसबुक पर धरना का लाइव टेलीकास्ट किया।
सोमवार को एबीवीपी पदाधिकारी को हरीपर्वत चौराहे पर यातायात पुलिस कर्मी ने रोक लिया, वह उसका चालान करने लगे। इस पर विवाद हो गया, यातायात पुलिस कर्मी ने एबीवीपी कार्यकर्ता की गाडी सीज कर दी, इसे लेकर विवाद हो गया। हरीपर्वत पुलिस भी आ गई, उनसे भी एबीवीपी कार्यकर्ता का विवाद हुआ। कुछ देर में ही एबीवीपी कार्यकर्ता थाना हरीपर्वत पहुंच गए।
पुलिस पर लगाए बदसुलूकी के आरोप
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने गाडी के कागज होने के बाद भी सीज करने और पुलिस अधिकारियों द्वारा बदसुलूकी करने के आरोप लगाए। रात को थाने के अंदर एबीवीपी कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।