आगरालीक्स ..आगरा में एसी बस से लूट करने वाला गिरोह पकडा गया है, गिरोह से 20 लाख रुपये के हीरे और कैश जब्त किया है। पुलिस पूछताछ कर रही है।
आगरा पुलिस ने शुक्रवार को एक बडा गिरोह पकडा है, गिरोह एसी बस में जहरखुरानी का शिकार बनाकर यात्रियों से लूट करता था। गिरोह द्वारा लंबे समय से लूट की जा रही थी। पकडे गए गिरोह के सदस्य कानपुर नगर के चकेरी निवासी भगवती प्रसाद और लखीमपुर खीरी के शिव कॉलोनी निवासी विनोद कुमार हैं।
20 लाख के हीरे और कैश जब्त
पुलिस ने गिरोह से 20 लाख रुपये कीमत के हीरे और कैश जब्त किया है। गिरोह के अन्य सदस्यों के लिए पूछताछ की जा रही है।
हीरा कारोबारी के चोरी किए हीरे
हरीपर्वत क्षेत्र निवासी हीरा कारोबारी योगेश कुमार का कर्मचारी सूरत, गुजरात निवासी राघव भाई 28 अगस्त को 25 लाख के हीरे लेकर आईएसबीटी से लखनऊ जाने के लिए बस में बैठा था। गैंग ने बिस्कुट खिलाकर उसे बेहोश कर दिया। हीरे और अन्य सामान ले गए थे। कर्मचारी ने मालिक को घटना की जानकारी दी। मगर, मालिक को नौकर पर ही शक था। बाद में पुलिस ने जांच की तो मामला सही पाया गया। नौ अप्रैल को लखनऊ से आ रहे एक अधिकारी चैतन्यपुरी कालोनी, तेलंगाना निवासी अप्रिवेश दाश्री का भी सामान ले गए थे। वह लखनऊ से फिरोजाबाद आ रहे थे।