आगरालीक्स…आगरा के बाह में एक्सीडेंट. महिला की मौत, दादी और नाती की घायल.
आगरा के बाह में दर्दनाक एक्सीडेंट में महिला की मौत हो गई. फरैरा—शिकोहाबाद रोड पर मंगलवार दोपहर दो बजे नौरंगीघाट चौकी के सामने एक ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया और जोरदार टक्कर मार दी. हाइसे में 35 वर्षीय महिला की मौत् हो गई जबकि उसकी सास और बेटा घायल हो गया. पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
एटा के भरतोरी गांव में नसीवन रहती हैं. वह मंगलवार दोपहर को अपनी बहू अफसाना और नाती अरबाज के साथ नौरंगी घाट से होकर बाइक पर गुजर रही थीं. चौकी के सामने एक ट्रैक्टर ने इनकी बाइक को रौंद दिया. अफसाना की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अरबाज घायल हो गया. वहीं नसीवन के हाथ टूट गया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने नसीवन को हायर सेंटर रेफर किया है. मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.