आगरालीक्स…आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक्सीडेंट. मां—बेटे की मौत. खाटू श्याम से दर्शन कर कार से घर लौट रहा था परिवार
आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सोमवार सुबह फिरोजाबाद के नसीरपुर थाना क्षेत्र में एक कार का एक्सीडेंट हो गया. कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई. हादसे में कार सवार छह लोग घायल हो गए. जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया. यहां उपचार के दौरान कार सवार मां—बेटे की मौत हो गई है. अन्य घायलों का इलाज चल रहा है. सभी लोग अन्नाव के रहने वाले हैं.घटना सुबह छह बजे की है. एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई. कार को 35 वर्षीय शिवम शुक्ला पुत्र अशोक शुक्ला निवासी सकूराबाद फतेहपुर चौरासी उन्नाव चला रहा था. कार में उसकी मां सरलेश पत्नी अशोक, सोनी पत्नी शिवम, शोभित शुक्ला पुत्र विपिन कुमार, मोनी पुत्री राजकुमार व एक अन्य महिला सवार थी. हादसे में सभी लोग बुरी तरह से घायल हो गए. प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेजा गया. यहां उपचार के दौरान शिवम और उसकी मां सरलेश की मौत हो गई है. हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है. हादसे की सूचना पर परिजन भी पहुंच गए हैं.