Accident on Yamuna Express way, Two dead 12 injured
आगरालीक्स, …. यमुनाएक्सप्रेस वे पर आगरा के पास बडा हादसा हुआ है। एक गाडी में सवार 15 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। गंभीर हालत में मरीजों को एसएन मेडिकल काॅलेज इमरजेंसी में भर्ती किया गया है। यहां छह मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। डाॅक्टरों की टीम इलाज में जुटी हुई है। मरीजों की जान बचाने के लिए डाॅक्टरों ने रक्तदान किया है।