आगरालीक्स .. यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे में कंपनी के निदेशक की मौत हो गई,
बलदेव थाना क्षेत्र के मील स्टोन 131 के पास आगरा से नोएडा की ओर जा रही इको स्पोर्ट कार का मंगलवार की देर रात अचानक टायर फट गया जिससे कार डिवाईडर से टकरा कर पलट गई।
कार में फंसे युवक को निकाल कर अस्पताल भेजा गया पर रास्ते मे ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान वरुण गुप्ता(37) पुत्र प्रमोद कुमार गुप्ता निवासी 317 बी सेक्टर 108 नोएडा के रूप में हुई।मृतक की जेब से मिले कार्ड के अनुसार मृतक नोएडा के सेक्टर 18 में इन्वेस्टमेंट प्लानर्स कम्पनी में निदेशक था।
बस भिडी, कई घायल
नोएडा से आगरा की ओर जा रही बस डिवाईडर पर चढ़ कर दूसरी ओर नोएडा की ओर जा रही बस से टकरा गई जिसमें कई लोग घायल हो गए।
फाइल फोटो