Saturday , 6 December 2025
Home agraleaks Accused dies in police custody in Agra
agraleaks

Accused dies in police custody in Agra

thana
आगरालीक्स
 …..आगरा के थाने में पुलिस की पिटाई से लूट के आरोपी की मौत हो गई। बुधवार देर रात आरोपी की हवालात में मौत के बाद परिजनों ने थाने में तोडफोड कर दी और जमकर हंगामा किया। पुलिस अधिकारी मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं।
दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने एत्मादपुर के नगला केहरी के पास ईंट से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली लेकर जा रहे पप्पू को घेर लिया। मारपीट कर बदमाशों ने पप्पे से ट्रेक्टर लूट लिया और एक बदमाश ट्रेक्टर लेकर जाने लगा, उसके चार साथी बाइक पर पीछे चल रहे थे। पप्पू की सूचना पर गांव भागूपुर के पास पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। पुलिस के साथ मुठभेड हुई, बदमाशों ने फा​यरिंग की, पुलिस के हाबी होने पर चार बदमाश भाग खडे हुए, जबकि भागलपुर निवासी बदमाश​ विजयपाल जाटव को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस विजय पाल जाटव को थाना एत्मादपुर ले आई, उसकी पैरवी में गांव के लोग थाने पहुंच गए।
पानी तक नहीं दिया और हो गर्इ् मौत
परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने विजय पाल की थाने में बेरहमी से पिटाई की, वह पानी मांगता रहा, लेकिन पानी नहीं दिया। इसी बीच उसकी मौत हो गई, पुलिस कर्मी​ विजयपाल के शव को जीप में डालकर ले जाने लगे तो थाने के बाहर खडे लोगों ने हंगामा कर दिया। विजय पाल को अस्पताल में म्रत घोषित करने के बाद पुलिस उसे थाने ले आई, इसके बाद जमकर हंगामा हुआ।

थाने पहुंचे अधिकारी और नेता
गुरुवार सुबह बसपा विधायक धर्मपाल थाना एत्मादपुर पहुंच गए, इसके साथ ही आला पुलिस अधिकारी भी थाने में पहुंच गए हैं। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra News: Constable arrested for protecting honeytrap gang caught in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पकड़े गए हनीट्रैप गैंग को संरक्षण देने वाला सिपाही अरेस्ट....

agraleaks

Agra News: SNMC, Agra Saturday OPD schedule#Agra

आगरालीक्स : आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में आज शनिवार को कार्डियोलॉजिस्ट,...

agraleaks

Agra Video News: A 5-year-old boy fell into a 40-foot-deep well in Kirawali. Rescue operations are underway…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के किरावली में 5 साल का बच्चा 40 फुट गहरे कुएं...

agraleaks

Agra News: St. Peters School emerged as the overall champion at the 15th National Wonder Kid Competition of Brain O Brain…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ब्रेन ओ ब्रेन के 15वें नेशनल वंडर किड कंपटीशन में...

error: Content is protected !!