आगरालीक्स ..आगरा में ट्रेन से बदमाश फरार हो गया है, पुलिस उसे ट्रेन से हैदराबाद से लेकर आ रही थी, आगरा पहुंचने पर वह ट्रेन से कूद कर भाग गया, इससे खलबली मची हुई है। आरोपी की तलाश में टीमें लगी हुई हैं।
आगरा में मंगलवार की देर रात दिल्ली पुलिस जीआरपी थाना आगरा कैंट पहुंची, पुलिस ने बताया कि वे ट्रेन से हैदराबाद से एक आरोपी को पुलिस कस्टडी में लेकर आ रहे थे। आगरा कैंट स्टेशन आने से पहले जाजऊ भाड़ई के बीच आरोपी कस्टडी से फरार हो गया, उसकी छानबीन में टीम लगी रही, उसके न मिलने पर जीआरपी आगरा कैंट में आरोपी के पफरार होने की सूचना दी। जीआरपी सहित कई टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं।