आगरालीक्स… आगरा में रंगमंच की स्टेज सजी, यहां अभिनेता रघुवीर यादव के प्ले पियानो पर तालियों की गडगडाहट गूंजती रही, शनिवार से सूरसदन में रंगलोक द्वारा आयोजित थियेटर फेस्टिवल का शुभारंभ हुआ। यहां चार नाटकों का मंचन किया जाएगा, इसमें से दो मुंबई, एक भोपाल और एक आगरा की टीम के नाटक का मंचन होगा। फेस्टिवल में शहर के अलावा लखनऊ के भारतेंदु नाटक एकेडमी और भोपाल की एमपी स्कूल ऑफ ड्राम के साथ दिल्ली और मुंबई के 96 कलाकार हिस्सा ले रहे हैं।
पियानो का मंचन
मुंबई के रायरा रैपेटरी ग्रुप ने पियानो की प्रस्तुति दी, पियानो सत्तर के दशक की पृष्ठभूमि का नाटक है, नाटक पुरानी मुंबई में रहने वाले दो एकांकी लोगों की कहनी है। आदमी अखबार में इश्तेहार देखकर पियानो बेचने वाली महिला को बार-बार फोन करता है। फोन पर हर बार वह आदमी नए किरदार में महिला से रूबरू होता है। कभी एक बूढ़ी महिला, कभी बच्चा, कभी । वह महिला को फोन करना लगातार जारी रखता है नाटक का मकसद लोगों को बताना है कि हर इंसान इस दुनिया में अकेला और एकांकी है लेकिन सिर्फ तभी तक जब तक वो अपने शौक को अपना साथी नहीं बनाता, बतौर सूत्रधार अबीर यादव नजर आए तो पियानो बेचने वाली महिला का किरदार रोशनी अचरेजा ने निभाया। पियानो खरीददार के रूप में मुख्य भूमिका खुद अभिनेता रघुवीर यादव ने निभाई। इसमें मंच निर्माण और सामग्री के लिए अनुपम मिश्रा, संगीत सरवर अली, लाइट्स आत्म प्रकाश मिश्रा और कॉस्टयूम अमित सुनौरिया का था। रविवार को मराठी के प्रमुख नाटकों में शुमार नट सम्राट की प्रस्तुति भोपाल के एकरंग ग्रुप द्वारा दी जाएगी। इसके निर्देशक जयंत देशमुख हैं। 24 जुलाई को तुम सम पुरुष ना मो सम नारी नाटक का मंचन आगरा का रंगलोक ग्रुप करेगा, जिसके निर्देशक डिम्पी मिश्रा है। अंतिम दिन 25 जुलाई को पांसा नाटक का मंचन होगा, जिसे मुंबई की ऐसे कम्युनिकेशन्स ग्रुप पेश करेगा, निर्देशक सलीम आरिफ हैं।
इंटरनेट फोटो