आगरालीक्स …आगरा में यमुना की तलहटी में बनाई गई मल्टी स्टोरी बिल्डिंग पर कार्रवाई, पुष्पांजलि हाइटस, मंगलम एस्टेट, कल्याणी हाइटस का अवैध निर्माण किया गया ध्वस्त।
गुरुवार को आगरा विकास प्राधिकरण के संयुक्त सचिव सोमकमल सीताराम के नेत्रत्व में
447 वर्ग मीटर पुष्पांजलि हाइटस, 509 वर्ग मीटर कल्याणी हाइटस और 4740 वर्ग मीटर मंगलम एस्टेट के अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया। अभी पांच और बिल्डरों के अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जाना है।
यह है मामला
सुप्रीम कोर्ट मानीटरिंग कमेटी के सदस्य डीके जोशी ने 2015 में याचिका दायर की थी।
अब इनके खिलाफ होगी कार्रवाई आगरा विकास प्राधिकरण
का कहना है कि इन तीनों प्रोजेक्ट्स पर कार्रवाई पूर्ण हो चुकी है। जितना एरिया अवैध निर्माण की श्रेणी में आ रहा था उसे ध्वस्त कर दिया गया है। अब जवाहर बाग फेस -2 (वैभव गार्डन), तनिष्क राजश्री, राजश्री गार्डन, राधा बल्लभ कालेज और गणपति बिल्डर्स के यहां कार्रवाई होगी। इनमें सर्वाधिक एरिया गणपति बिल्डर्स का है जो डूब क्षेत्र में आ रहा है। इनके अतिरिक्त अभी हरीपर्वत वार्ड और छत्ता वार्ड में पैमाइश का काम चल रहा है। इन वार्डों में रामबाग, कमला नगर, बल्केश्वर आदि क्षेत्रों में हो रहे निर्माण आएंगे।
कान्सेप्ट फोटो