आगरालीक्स.. आगरा में जूता की फैक्ट्री में आग से हडकंप मच गया, आग की लपटें तेज होने के साथ ही धुआं भरने से आग बुझाने में समस्या आई। दमकल कर्मियों ने कर्मचारियों की मदद से आग पर काबू पाया।
आगरा के इंडस्ट्रियल एरिया में कुलवीर सिंह की चार मंजिला इरो सेफ्टी सोल फैक्ट्री है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे फैक्ट्री के बेसमेंट से आग की लपटें और धुआं उठ रहा था, कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, कुछ देर बाद ही दमकल कर्मी पहुंच गए। काफी देर में आग पर काबू पाया जा सका।