आगरालीक्स ..आगरा में तहसील रोड से रूई की मंडी चौराहे की तरफ जाने वाला रास्ता 8 दिसंबर से 17 जनवरी तक बंद रहेगा, यहां रेलवे को काम करना है, इसके लिए रास्ता बंद किया गया है। इससे लोगों को परेशानी होगी।
एसपी ट्रैफिक प्रशांत कुमार प्रसाद ने बताया कि रेलवे को तहसील रोड से रूई की मंडी चौराहे की तरफ जाने वाले रास्ते को 8 दिसंबर से 17 जनवरी तक बंद करने की अनुमति दी गई है। इस रास्त का यातायाद बंद होने के बाद यहां से गुजरने वाले वाहनों को तहसील चौराहे से पचकुइयां होते हुए कोठी मीना बाजार जाने वाले रास्ते से होकर गुजरेगा।