ADA Demolish Three New Colony in Agra #agra
आगरालीक्स ….आगरा में तीन कॉलोनियों में चला एडीए का बुलडोजर, आठ बीघा जमीन में विकसित की जा रही थी कॉलोनी। चार दिन में छह अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई।
एडीए द्वारा मानचित्र स्वीक्रत कराए बिना विकसित की जा रही कॉलोनियों पर कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को एडीए की टीम ने पहली कार्रवाई ताजगंज क्षेत्र में की। यहां आठ बीघा जमीन पर कॉलोनी विकसित की जा रही थी। कॉलोनी को सुखराम सिंह, कमल सोलंकी और त्रिमोहन द्वारा विकसित किया जा रहा था। एडीए की टीम ने कॉलोनी में किए गए निर्माण कार्य को ध्वस्त कर दिया।
यमुना पार में दो कॉलोनियों पर चला बुलडोजर
इसके बाद एडीए की टीम ने यमुना पार में दो अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की। एडीए की टीम ने पहली कार्रवाई गढ़ी जीवनराम, नंदलाल पुर में की। यहां चार बीघा जमीन पर कॉलोनी विकसित की जा रही थी, टीम ने कॉलोनी में किए गए निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद टीम ने नरायच में विकसित की जा रही कॉलोनी पर कार्रवाई की। कॉलोनी संजीव चौधरी और आरपी यादव द्वारा विकसित की जा रही थी। टीम ने निर्माण कार्य को ध्वस्त कर दिया।