आगरालीक्स…. योगी सरकार की सख्ती के बाद आगरा में ताज गार्डन मैरिज होम सील कर दिया है। राम रघु हॉस्पिटल का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है, इसमें गडबडी पाए जाने पर शनिवार को कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जोधा द ग्रेट होटल ने कार्रवाई के डर से हेल्थ क्लब का बोर्ड लगा लिया है।
गुरुवार को शमसुददीन के ताज गार्डन मैरिज होम की शिकायत मिलने पर उसे सील कर दिया गया। एडीए की प्रवर्तन टीम ने जांच के बाद नोटिस दिया था, इसके बाद भी मैरिज होम बंद नहीं किया गया। अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार, सहायक अभियंता पंकज शर्मा की टीम ने कार्रवाई की।
इसके साथ ही एमजी रोड पर बने रामरघु हॉस्पिटल की कंपाउंडिंग गलत तरीके से कराने की शिकायत हुई है। मीडिया को एडीए सचिव राजकुमार ने बताया कि राम रघु हॉस्पिटल की कंपाउंडिंग का परीक्षण किया जा रहा है, शिकायत मिली थी कि होटल के भूखंड पर हॉस्पिटल बना लिया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है।
उधर, पुरातत्व विभाग ने गुरु द्वारा गुरु के ताल पर बने जोधा ए ग्रेट होटल को नियम विरुदृध् बताते हुए ध्वस्त करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद होटल पर हेल्थ क्लब का बोर्ड लगा दिया गया है।
Leave a comment