आगरालीक्स…आगरालीक्स आगरा में एक बडे कारोबारी के घर बहू को पीटने के बाद बंधक बना लिया, समाजसेविका और पुलिस पहुंची तो बहू ने सास और देवर के तमाचे जडे, देवन ने तेवर दिखाए तो एक समासेविका ने चप्पल उतार ली। इसका वीडियो भी वायरल हो गया है।
आगरा के आलोक नगर में पेट्रोल पंप कारोबारी ब्रजेश दुबे का परिवार रहता है, उनकी रुनकता में पेट्रोल पंप है। उनके बडे बेटे अंकित दुबे की शादी 2012 में इटावा के लालपुरा निवासी ज्योति राव से हुई थी। उसके कोई बच्चा नहीं है, निसंतान होने से ससुरालीजन उसे परेशान कर रहे थे।
तीन महीने से मायके में थी, भेजा तलाक का नोटिस
ज्योति तीन महीने से अपने मायके में थी, 14 फरवरी को उसे तलाक का नोटिस मिला, वह अपने भाई के साथ ससुराल आ गई। भाई उसे छोडकर चला गया, ज्योति घर में थी, आरोप है कि ससुरालीजनों ने उसकी पिटाई की और बंधक बना लिया। उसने 100 नंबर पर फोन कर दिया, पुलिस और समाजसेविकाएं वहां पहुंच गईं।
पुलिस के सामने जडे तमाचे
पुलिस और समाजसेविकाओं के पहुंचने के बाद मामला तूल पकडता चला गया। समाजसेविकाओं ने ज्योति को भडका दिया, उसने सास ऊषा के तमाचे जडे, इसके बाद देवर अनुज के भी थप्पड मारे, उसने विरोध किया तो एक समाजसेविका ने चप्पल उतार ली, इससे अनुज के तेवर ढीली पड गए।
Leave a comment