Wednesday , 22 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Adolescent Health academy conference in Agra, Discuss on Adolescence health issues
टॉप न्यूज़

Adolescent Health academy conference in Agra, Discuss on Adolescence health issues

126

आगरालीक्स …आगरा में बाल रोग विशेषज्ञों की कार्यशाला में बच्चों के गुस्से को कंट्रोल करने पर चर्चा की गई। होटल फोर प्वाइंट में एडोलिसेन्ट हेल्थ एकेडमी (एएचए) व इंडियन पीडिएट्रिक एसोसिएशन (आईएपी) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला के समापन समारोह में रविवार को डॉ हिमा बिंदू सिंह ने अपने रिपोर्ट पेश की। इसमें उन्होंने बताया कि दुनिया में पांच मिलियन मौतें हिंसक कारणों से हो रही हैं, इसमें 95 फीसद से ज्यादा मौतें विकासशील देशों में हैं। यानि अब हमें मलेरिया, हैजा, जैसी कम्इयूनिटी डिजीज से लड़ने के बजाय हिंसक प्रवृति का कारण हो रही मौतों से लड़ना होगा। उन्होंने बताया कि हिंसा का मतलब सिर्फ लड़ाई ऋगड़ा ही नहीं, भावनात्मक हिंसा जैसे प्यार में धोका, परीक्षा में असफलता, माता-पिता या शिक्षक की डांट भी कारण हो सकती है। क्योंकि यह प्राकृतिक नहीं। इन्हें हम अपने प्रयासों से रोक सकते हैं। रोकथाम के लिए 9-10 साल की उम्र के बच्चों को गुस्से के कंट्रोल करना सिखाना चाहिए, इसके लिए परिजनों को आगे आना होगा, उन्हें ऐसे गैम न खेलने दें जिससे उनका व्यवहार उग्र हो, बच्चों को फोन का सही इस्तेमाल करना सिखाएं। उनके साथ खेलें और खेलने, पढने सहित क्रिएटिव काम करने की हॉबी विकसित करें। उन्होंने बताया कि कैट कोला माइंस हार्मोन, जो पुरुषों में अधिक होता है, के बढ़ने से हिंसक प्रवृति बढ़ जाती है। बच्चों में हिंसक प्रवृति और आक्रमता बढ़ने एक मुख्य कारण एकल परिवार और टूटते परिवार भी हैं।

adult 3
मुख्य अतिथि डॉ. सुषमा, दुरेजा (डिप्टी कमिश्नर एडोलिसेन्ट हेल्थ भारत सरकार) ने कहा कि भले ही दुनिया के 17 फीसद किशोर भारत में हैं, लेकिन इसमें से तमाम किशोर बीमार हैं। 20 फीसद किशोरों को साइकलॉजिकल समस्याएं हैं, 11 फीसद मोटापे के शिकार हैं यहां तक कि 47 फीसद लडकों की शादी 18 साल की उम्र में हो रही है। यह उम्र युवाओं के आगे बढने की है, वे अपने और देश के लिए काम कर सकते हैं। इससे भी ज्यादा दर्दनाक यह है कि 12 फीसद किशोरों की मौत दुर्घटनाओं में हो रही है। इसके लिए केंद्र सरकार एएचए और एपीए के साथ मिलकर पॉलिसी बना रही है, जिससे किशोरों और युवाओं का शारीरिक और मानसिक विकास सही तरह से हो सके। समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. सुषमा, दुरेजा (डिप्टी कमिश्नर एडोलिसेन्ट हेल्थ भारत सरकार) को स्म्रति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, इसके साथ ही आयोजन समिति के सदस्यों को सम्मानित किया। इस दौरान आर्गनाइजिंग कमेटी के चेयरमैन डॉ. एनसी प्रजापति, डॉ. आयोजक सचिव डॉ. आरएन शर्मा व डॉ. सुनील अग्रवाल ने। संचालन डॉ. प्रदीप चावला ने। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. रश्मि देसाई, डॉ. सीपी बंसल, डॉ. राजीव मोहता, डॉ. अनुपम सचदेवा, डॉ. राजीव जैन, डॉ. टुटेजा, कार्यक्रम के आयोजक सदस्य डॉ. राजीव कृषक, डॉ. राजीव द्विवेदी, डॉ. दीप्ति, डॉ. योगेश दीक्षित, डॉ. राहुल पैंगोरिया, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. राजीव जैन, डॉ. मनोज जैन, डॉ. जेएन टंडन, डॉ. प्रदीप चावला आदि मौजूद थे।

adult 2युवा नहीं होंगे और बुजुर्ग रह जाएंगे
डॉ किरन वासवानी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि 1990 से 2013 तक 25 सालों में कम्युनिटी डिजीज 25 फीसद तक कम हुए हैं, जबकि जीवनशैली से जुडी मधुमेह, दिल के रोग, मोटापा बढ रहे हैं। 5 8 मिलियन भारतीय यानी 25 फीसद भारतीय जीवनशैली से जुडी बीमारियों से पीडित हैं। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे के अनुसार मोटापे के शिकार 60 फीसद लोगों की जीवनशैली से जुडी बीमारियों से मौत हो रही है। कुछ सालों बाद देश में बुर्जग रह जाएंगे और उन्हें संभालने के लिए युवा नहीं होंगे।

73 फीसद किशोर एनीमिया के शिकार, पढने में नहीं लगता मन
डॉ अनुपम सचदेव ने बताया कि तीन साल की उम्र तक आयरन की कमी नहीं होनी चाहिए, ऐसा होने पर बच्चों के मष्तिक का विकास नहीं होता है। लेकिन भारत में 73 फीसद किशोर एनीमिया खून की कमी के शिकार हो रहे हैं। इसके पीछे एक बडा कारण अधिकांश लोग शाकाहारी हैं, सब्जियों से 10 फीसद आयरन शरीर में अवशोषित होता है, इसमें भी लोहे के बर्तनों में खाना बनना बंद हो गया है, इससे भी शरीर में आयरन कम पहुंच रहा है, ऐसे में सब्जियों में नीबू सिट्रिक एसिड का इस्तेमाल किया जाए तो 22 फीसद आयरन अवशोषित हो सकता है। जबकि मासाहारी भोजन से 33 फीसद आयरन शरीर में अवशोषित होता है।

40 पेपर प्रजेंट, किए गए पुरस्क्रत
समारोह में 40 पेपर प्रजेंट किए गए, इसमें 18 पोस्टर प्रजेंट किए। डॉ के शारदा, डॉ अश्वनी आनंदम और डॉ जयश्री को बेस्ट पेपर के लिए पुरस्क्रत किया गया।

प्रथम तीन छात्रों को किया गया सम्मानित
राष्ट्रीय कार्यशाला में छात्रों और अभिभावकों से भी विशेषज्ञों ने संवाद किया था। इसके साथ ही निंबध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें सिम्बोजिया स्कूल की 11 वीं की छात्रा दीक्षा चंदवानी प्रथम, मिल्टन पब्लिक स्कूल के 11 वीं के छात्र शांतनु सिंह द्वितीय और सेंट पीटर्स के 12 वीं के छात्र रेवांत गौतम व सेंट कॉनरेडस के 10 वीं की छात्रा रुशाली मेहरोत्रा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।
बच्चों के साथ बुजुर्गों के लिए भी चिकनपॉक्स की वैक्सीन
समापन समारोह में नोवो कंपनी द्वारा चिकनपॉक्स की वैक्सीन नेक्सीकॉक्स लांच की गई। इस वैक्सीन को 15 महीने के बच्चे में पहले डोज और उसके तीन महीने बाद 18 महीने पर दूसरी डोज लगवानी होती है। इससे चिकनपॉक्स नहीं हो सकता है। इस वैक्सीन को युवा और बुजुर्ग भी किसी भी समय लगवा सकते हैं, दो डोज में तीन महीने का अंतर होना चाहिए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: 13 Road Safety Friends to be Deployed in Agra to Reduce Road Accidents…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए तैनात होंगे 13...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Uproar and protests at a Lenskart outlet in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में लेंसकार्ट के आउटलेट पर हंगामा और प्रदर्शन. आखिर क्यों​ पूरे...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

error: Content is protected !!