आगरालीक्स.. आगरा में आज सीएम योगी आ रहे हैं, उससे पहले पुलिस ने 15 दिन से किडनैप एडवोकट को मुक्त करा दिया। आगरा पुलिस ने बदमाशों से मुठभेड के बाद एडवोकेट अकरम अंसारी को मुक्त करा लिया।
आगरा में तीन फरवरी को आगरा दिल्ली हाईवे से एडवोकेट अकरम अंसारी निवासी फीरोजाबाद को बदमाशों ने किडनैप कर लिया था। एडवोकेट अकरम की रिहाई के लिए आगरा और फीरोजाबाद में एडवोकेट प्रदर्शन कर रहे थे, ऐसे में मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ भी आगरा आ रहे हैं, एडवोकेट अकरम को मुक्त कराने के लिए पुलिस की 20 टीमों को लगाया गया था। 14 दिन तक पुलिस की टीमें बीहड़ों में पड़ी रहीं। अपहरणकर्ताओं की ओर से 55 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। 15 लाख पर मान गए।
फिरौती की रकम लेकर पहुंचे परिजन
पुलिस की योजना के मुताबिक सोमवार को अधिवक्ता के परिजन फिरौती की रकम देने धौलपुर पहुंचे थे। उनके साथ पुलिस के जांबाज रिश्तेदार के रूप में मौजूद थे। बदमाश फिरौती की रकम लेने को पहुंचे पुलिस ने उन्हें घेर लिया और सबसे पहले अधिवक्ता को बदमाशों के चंगुल से बचा लिया, पुलिस ने छह बदमाश अरेस्ट किए हैं और फिरौती की रकम भी बच गई।