आगरालीक्स.. आगरा में 24 फरवरी तक जाम के हालात रहेंगे, फतेहाबाद और माल रोड पर जाम रहेगा, आज कोठी मीना बाजार की तरफ जाम रह सकता है। यहां 1200 सामुहिक विवाह एक साथ होंगे।
आगरा में 24 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ताजमहल का दीदार करने के लिए आ रहे हैं, उनके ताज के दीदार के लिए तैयारी चल रही है। खेरिया एयरपोर्ट से ताजमहल तक नया रोड बनाया जा रहा है, इसके चलते फतेहाबाद रोड और माल रोड पर वन वे किया गया है। यहां सुबह से शाम तक जाम लग रहा है।
आज फंस सकते हैं जाम में
मंगलवार को कोठी मीना बाजार पर श्रम विभाग द्वारा एक साथ 1200 सामुहिक विवाह कराए जाने हैं, मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम कैशव मौर्य होंगे। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आगरा विजिट की तैयारियों को जायजा लेने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ भी मंगलवार को आगरा आ रहे हैं, इससे लोग जाम में फंस सकते हैं।