Ruckus in Parliament over NEET, Rahul Gandhi waved picture of
Agra Village screens banned BBC documentary India’s Daughter
>
आगरा के आंवलखेडा के गांव रुपधनू में जहां लोग निर्भया को तो मीडिया की वजह से जानते हैं, लेकिन उन्हें बीबीसी द्वारा बनाई गई डाॅक्यूमेंटी और उस पर प्रतिबिंध क्यों लगाया गया है इसकी जानकारी नहीं है। ऐसे में रविवार को महिला दिवस पर गांव में कुछ युवकों ने प्रोजेक्टर लगाकर डॉक्यूमेंट्री इंडियाज डाॅटर दिखाने के लिए भीड एकत्रित कर ली। करीब आधे घंटे की डॉक्यूमेंट्री का प्रसारण होने के बाद ग्रामीणों ने इसका विरोध कर दिया, इस पर डॉक्यूमेंट्री दिखाने पहुंचे युवक भाग खडे हुए। पुलिस ने फिल्म प्रसारित कराने वाले एनजीओ सदस्य केतन दीक्षित को तलब कर लिया। केतन दीक्षित का कहना है उसने जानबूझकर फिल्म का प्रसारण किया है, वह दिल्ली कांड के विरोध के रूप में दिखा रहे हैं। साथ ही भारत में डॉक्युमेंट्री पर लगाई गई रोक का भी विरोध जता रहे हैं। इसी कारण प्रसारण कराया गया।
दिल्ली में 16 दिसंबर को हुए निर्मम सामूहिक बलात्कार पर तिहा़ड़ जेल में ब्रिटिश फिल्मकार लेसली उडविन और बीबीसी ने बस ड्राइवर मुकेश सिंह का साक्षात्कार लिया था.
साक्षात्कार में मुकेश ने कहा था कि रात को घर से निकलने वाली महिलाओं पर यदि छे़ड़खानी करने वाले पुरषों के गिरोह का ध्यान जाता है तो उसके लिए केवल वे महिलाएं ही जिम्मेदार हैं। उसने कहा था, ‘बलात्कार के लिए एक ल़़डके से ज्यादा ल़़डकी जिम्मेदार है।’
मुकेश ने यह भी कहा था कि यदि ल़़डकी और उसके दोस्त भिड़ने की कोशिश नहीं करते तो गिरोह उसकी ऐसी वहशी मार-पिटाई नहीं करते जिससे बाद में उसकी (लड़की की) मौत हो गई। हत्या को दुर्घटना करार देते हुए उसने कहा था कि जब बलात्कार किया जा रहा था तो उसे भिड़ना नहीं चाहिए था। उसे चुपचाप रहना चाहिए था और बलात्कार होने देना चाहिए था। ऐसे में वे उसे कहीं बाद में उतार देते और बस लड़के की पिटाई करते।
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बहुचर्चित 16 दिसंबर सामूहिक बलात्कार कांड के दोषी मुकेश सिंह से तिहा़ड़ जेल में एक ब्रिटिश फिल्मकार द्वारा साक्षात्कार करने पर क़़डा ऐतराज जताया और जेल प्रमुख से इस पूरे मुद्दे पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी।
निर्भया गैंगरेप-हत्याकांड के दोषषी मुकेश का इंटरव्यू लेने वाली ब्रिटिश फिल्म निर्माता लेसली उडविन ने कहा कि उनके इंटरव्यू में कुछ भी सनसनीखेज नहीं है। यह महिलाओं के प्रति पुरषों का नजरिया पेश करने के प्रयास रूप में था। लेसली ने दावा किया कि उन्होंने तिहाड़ जेल की तत्कालीन महानिदेशक विमला मेहरा से इंटरव्यू की अनुमति ली थी।
निर्भया के पिता ने इस पर अफसोस जताया है। उन्होंने कहा, ‘बीबीसी द्वारा बनाई गई डॉक्यूमेंट्री का प्रसारण भारत में भी हो जाए, मुझे इससे कोई पेरशानी नहीं है। लेकिन मैं यह जानना चाहता हूं कि जब भारत सरकार ने इसके प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया था, तो फिर इसे क्यों दिखाया जा रहा है। यह डॉक्यूमेंट्री हमें आईना दिखाती है कि वास्तव में हम क्या कर रहे हैं।’