नईदिल्लीलीक्स…सारण के बाद अब सीवान में जहरीली शराब से पांच लोगों की मौत। अब तक दोनों जिलों में गई 58 लोगों की जान।
सारण जिले से सटे है सीवान के गांव

सारण जिले के नजदीकी जिले सीवान के भगवानपुर ब्रह्मस्थान के गांव में जहरीली शराब से पांच लोगों की मौत की खबर आई है। साथ ही सारण के जिन गांवों में मौत हुई है, वह गांव भी इनसे ज्यादा दूर नहीं है।
शराब एक जगह से खरीदी या अलग-अलग
जहरीली शराब को लेकर अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि एक ही जगह से शराब लाई गई थी अथवा अलग-अलग स्थानों से शराब ली गई थी।
सदन से सड़क तक हंगामा
दूसरी ओर शराब से हुई मौतों को लेकर बिहार में सदन से लेकर सड़क तक हंगामा चल रहा है। सीएम नीतीश कुमार के बयान को लेकर भाजपा उन्हें घेरने में लगी हुई है।