आगरालीक्स…. दीपावली के प्रदूषण में देश में आगरा चौथे स्थान पर रहा, इससे सांस लेने में मुश्किल हो गई, अस्थमा और सीओपीडी के मरीजों को हॉस्पिटल में भर्ती करना पडा। रात होते होते एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) बढता चला गया।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) के मुताबिक दिवाली पर पूरे 24 घंटे में कानपुर सबसे जहरीली हवा वाला शहर रहा। कानपुर के बाद देश की राजधानी दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 431 रहा, जो दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा के दिन और बढ़ गया। दिल्ली में एक्यूआई 445 हो गया। इसी तरह फरीदाबाद में एक्यूआई दिवाली पर 410 था जो बढ़कर 428 पहुंच गया। आगरा में दिवाली पर यह 401 रहा जो गोवर्धन पूजा के दिन 384 दर्ज किया गया। ताजमहल के कारण आगरा में एयर क्वालिटी इंडेक्स को सीवियर की श्रेणी में रखा गया है, आगरा प्रदूषण के मामले में चौथे नंबर पर रहा, यह आगरा के लोगों के लिए घातक है। खासतौर से बुजुर्ग और अस्थमा व सीओपीडी के मरीजों को सांस लेने में परेशानी होने लगी, दीपावली और उसके अगले दिन गोवर्धन पूजा पर एसएन मेडिकल कॉलेज और निजी अस्पातल में मरीज भर्ती हुए। प्रदूषण का यह स्तर ताजमहल के लिए भी घातक है।
इस तरह बढता गया प्रदूषण
सल्फर डाई आक्साइड 35.9 माइक्रोग्राम प्रति घनमी. पर रात 8:30 बजे था जो तीन घंटे तक 102.6 पर बना रहा। इसी तरह नाइट्रोजन डाईक्साइड 56 से शुरू होकर 104 के स्तर तक पहुंच गई। कार्बन मोनोक्साइड मानक से दस गुने से ज्यादा रहा, वहीं धूल के श्वसन योग्य बेहद छोटे कण पीएम-10 मानक से 8 गुने से ज्यादा के स्तर पर पहुंच गए। रात एक बजे के बाद आतिशबाजी बंद होने पर प्रदूषण के स्तर में मामूली कमी आई।
आगरा का हाल
सल्फर डाईक्साइड 102
नाइट्रोजन डाईक्साइड 70
पीएम-2.5 500
कार्बन मोनोक्साइड 80
ओजोन 157
दिवाली पर देश के ये प्रदूषित शहर
शहर एयर क्वालिटी इंडेक्स
कानपुर 480
दिल्ली 431
फरीदाबाद 410
आगरा 401
अहमदाबाद 369
पटना 369
लखनऊ 366
मुजफ्फरपुर 318
गुड़गांव 317
वाराणसी 297
Leave a comment