Thursday , 12 February 2026
Home टॉप न्यूज़ Factory, Tent Godam catches fire in Agra
टॉप न्यूज़

Factory, Tent Godam catches fire in Agra

आगरालीक्स …आगरा में फैक्ट्री, टैंट गोदाम और कूडे के ढेर में आतिशबाजी की चिंगारी बिकराल हो गई, देखते ही देखते बेकाबू हुई आग की चपेट में कई घर आ गए और दीवारों में दरार पड गई। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे रहे।
दीपावली पर कंवर कॉलोनी अवधपुरी में गोदाम में आग की लपटें बेकाबू हो गई, इसकी चपेट में आस पास के मकान आए गए और उनमें दरार पड गई। वहीं, महावीर नाले के पास तीन मंजिला बिल्डिंग में चल रही जूते की क्ट्री में आग लग गई।
जगदीशपुरा के सेक्टर चार में विष्णु गुप्ता के कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई। दकमल की चार गाड़ियों ने एक घंटे में आग को बुझा दिया। बोदला के नरायण विहार में रात 11 बजे कूड़े के ढेर में आग लग गई। दमकल के पहुंचने से पहले ही इसे स्थानीय लोगों ने बुझा लिया। मलपुरा थाने के पास खड़ी कार में रात नौ बजे अचानक आग लग गई। इसे आसपास के लोगों ने बुझा लिया। रविवार रात 8.36 बजे मंटोला में कतरन में आग लगी, जिसे दमकल के पहुंचने से पहले ही बुझा लिया गया। सदर के सुल्तानपुरा में प्रमोद उपाध्याय के टैंट हाउस में रात 10 बजे भीषण आग लग गई। दो दमकलों ने आधे घंटे में आग को काबू में कर लिया। आग से लाखों के नुकसान का आंकलन किया गया है। रात 10.45 बजे लोहामंडी जूता फैक्ट्री में आग लगी, रात 8.15 बजे न्यू आगरा के नगला तल्फी में बिटौरे में आग लग गई। शाहगंज के औलिया रोड पर स्थित एक दुकान में रात दस बजे आग लग गई। रात 11 बजे प्रतापपुरा में कचरे के ढेर, रात 12 बजे जगदीशपुरा के बीएस कांप्लेक्स में स्थित दुकान में, रात 12.40 बजे दयालबाग के गोविंदपुरी में कबाड़ में आग लग गई, इन्हें लोगों ने खुद ही बुझा लिया। 9.00 बजे आरबीएस कॉलेज के पास कूड़े के ढेर में आग लग गई। आसपास के लोगों ने पानी और रेत डालकर इन्हें बुझा दिया गया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

टॉप न्यूज़

New guidelines issued regarding the national song Vande Mataram

आगरालीक्स…अब ‘जन गण मन’ से पहले बजेगा ‘वंदे मातरम्’..स्कूलों सहित सरकारी कार्यक्रमों...

टॉप न्यूज़

Agra Video News: Is 60 Shops and Hotel of Raja ki Mandi Market demolish, team start, Revenue Department team measurement…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, क्या आगरा के राजा की मंडी मार्केट में ध्वस्त हो...

टॉप न्यूज़

Agra Local News: Police arrested the friend accused of murdering the youth, two others are wanted…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मर्डर का सनसनीखेज खुलासा. दोस्त ही निकला कातिल. गला दबाकर...

टॉप न्यूज़

Agra local News: 100 free surgeries were performed in a year at SIMS, Agra in the memory of late Dr. Ajay Prakash and late Dr. Divya Prakash…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के शांतिवेद इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस में स्वर्गीय डॉ. अजय प्रकाश...

error: Content is protected !!