आगरालीक्स…आगरा में पहली बार एआई और रोबोटिक तकनीकों से घुटना प्रत्यारोपण पर हो रही वर्कशॉप. जुटेंगे 800 से 1000 अस्थि रोग विशेषज्ञ
आगरा ओर्थोपेडिक सोसायटी द्वारा यूपी ऑर्थोपेडिक्स एसोसिएशन की 50th UPORTHOCON 2026 (Golden Jublee ) कान्फ्रेंस 20 से 22 फरवरी तक होटल क्लार्क शिराज में होने जा रही है.अध्यक्ष डा. अरुण कपूर ने बताया कि इसमें उत्तर प्रदेश एवं देश भर से लगभग 800 – 1000 अस्थि रोग विषय विशेषज्ञ प्रतिभाग करेंगे. इसके अलावा कान्फ्रेंस में Robotic Knee Replacement एवं कंधे की हडडी के नये इम्प्लाट की वर्कशॉप भी आयोजित की जाएगी.आयोजक सचिव डा. अमृत गोयल आचार्य एवं विभागाध्यक्ष अस्थि रोग विभाग द्वारा बताया गया कि कान्फ्रेंस में विषय विशेषज्ञों द्वारा नयी तकनीकों से उपचार करने हेतु व्याख्यान किये जायेगें. UPOA के प्रेसीडेंट डा० पीयूष कुमार मिश्रा, प्रेसीडेंट इलेक्ट डा. सन्तोष सिंह एवं सचिव डा० अमित जैसवाल द्वारा बताया गया कि आगरा जो अपनी समद्ध सांस्कतिक विरासत और ताजमहल के लिये दुनिया भर में जाना जाता है, इस 50th UPORTHOCON 2026 को आयोजित करने के लिये एक आदर्श स्थान है.
आगरा ओर्थोपेडिक्स सोसाइटी के अध्यक्ष डा अतुल अग्रवाल एवं सचिव डा अनुपम गुप्ता द्वारा बताया गया कि इस 50वीं कांफ्रेंस के आयोजन का अवसर हमें मिला है, जो कि आगरा के लिये ऐतिहासिक विषय है. डा. अशोक विज एवं डा. संजय धवन द्वारा बताया गया कि कान्फ्रेंस में प्रतिभाग करने वाले विशेषज्ञों द्वारा अपने-अपने अनुभव साझा किये जायेगें, जिसका मुख्य उददेश्य हड्डी के उपचार में नयी नयी तकनीकों से चिकित्सकों एवं अध्ययनरत छात्रों को मार्गदशित करना है.
सांइटिफिक चेयरमेन डा. बृजेश शर्मा एवं सह-सचिव डा विवेक मित्तल द्वारा बताया गया कि प्रदेश के मेडिकल कालेजों में अध्ययनरत लगभग 200 पीजी छात्रों द्वारा भी पेपर एंड पोस्टर प्रजेंटेशन किये जाएंगे, जिससे अध्ययनरत पीजी छात्रों को लाभ प्राप्त होगा. इस अवसर पर एसएन मेडिकल कालेज आगरा के डा केएस दिनकर, डा रजत कपूर, डा रविकान्त, डा मयूर गुप्ता भी अपना योगदान देगें. तीन दिवसीय इस कान्फ्रेंस के लिये आगरा ओर्थोपेडिक्स सोसाइटी के संरक्षक वरिष्ठ हडडी रोग विशेषज्ञ डा. संजय प्रकाश, डा. रवि सबरवाल, डा. अनूप खरे, डा. अतुल श्रीवास्तव, डा. मुकेश गोयल, डा मुनेन्द्र शर्मा, डा. सीपी पाल, डा. हरीश चन्द्रा, डा. संजय चतुर्वेदी, डा. विपुल अग्रवाल आदि चिकित्सकों ने भी अपनी-अपनी शुभकामनायें दी.