आगरालीक्स…आगरा में ताज महोत्सव कल से. इस बार नये स्थान पर. जानें पहले दिन क्या होगा आयोजन, कितनी है टिकट, कैसे जा सकते हैं…जानें पूरी जानकारी
ताज महोत्सव, जिसका बेसब्री से इंतज़ार किया जाता है, उसका इंतजार कल 18 फरवरी से खत्म हो रहा है. 18 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक चलने वाले ताज महोत्सव का आयोजन इस बार होटल विंदम ग्रांड के पास स्थित टाटा ग्रुप की भूमि पर आयोजित किया जा रहा है. फतेहाबाद रोड पर स्थित सेल्फी प्वाइंट से 300 मीटर आगे दायें हाथ पर यह ग्राउंड है. 10 दिनों का उत्सव वास्तव में भारत के बारे में जानकारी देने वाला एक जीवंत मंच है, जहाँ आप भारत की समृद्ध कला, शिल्प, संस्कृति, व्यंजन, नृत्य और संगीत का आनंद ले सकते हैं.पहले दिन ये होगा आयोजन
ताज महोत्सव में पहले दिन भव्य आयोजन होगा. इसमें उत्तर प्रदेश के रंग को कलाकारों द्वारा दिखाया जाएगा. संस्कृति विभाग के कलाकार इसमें भाग लेंगे.
बॉलीवुड, पंजाबी सिंगर के साथ ही भक्ति का रस भी
ताजमहोत्सव में दो बॉलीवुड नाइट का आयोजन किया जा रहा है. इसमें करेक्टर ढीला फेम बॉलीवुड सिंगर नीरज श्रीधर, आज की रात मजा हुस्न का आंखों से लीजिए फेम मधुबंती बागची के साथ ही पंजाबी गायिका परमिश वर्मा प्रस्तुति देगी. वहीं, माधवाज बैंड की भी प्रस्तुति होगी. क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह का कहना है कि मुख्य कलाकारों के कार्यक्रम तय कर दिए गए हैं.
35वें ताज महोत्सव 2026 के लिए प्रवेश शुल्क और टिकट
वयस्क: ₹50 (प्रति व्यक्ति)
(3 वर्ष तक) - निःशुल्क
विदेशी पर्यटक: निःशुल्क
स्कूल की वर्दी में 50 स्कूली बच्चों के समूह के लिए: ₹700
(स्कूल समूह के साथ 2 शिक्षकों का प्रवेश निःशुल्क है)
इस सांस्कृतिक उत्सव की शुरुआत वर्ष 1992 में हुई थी और तब से इसकी भव्यता लगातार बढ़ती जा रही है. वर्ष 2026 में हम इस महोत्सव का 35वां वर्ष मना रहे हैं. यह उत्सव भारत सरकार के पर्यटन विभाग के कार्यक्रमों की सूची में भी शामिल है. आगरा आने वाले बड़ी संख्या में भारतीय और विदेशी पर्यटक इस उत्सव में भाग लेते हैं. इस शिल्प मेले का एक उद्देश्य कारीगरों को प्रोत्साहन देना है.
ये होंगे आयोजन
18 फरवरी उत्तर प्रदेश के रंग, संस्कृति विभाग के कलाकार
19 फरवरी, कवि सम्मेलन व मुशायरा, केंद्रीय हिंदी संस्थान व आकाशवाणी का संयोजन
20 फरवरी सूफी संख्या अली ब्रदर्स
21 फरवरी बैंड इंडियन ओशन
22 फरवरी बालीवुड नाइट नीरज श्रीधर
23 फरवरी पंजाबी नाइट परमिश वर्मा
24 फरवरी भक्ति संध्या माधवाज बैंड
25 फरवरी बॉलीवुड नाइट मधुबंती बागली
26 फरवरी कामेटी नाइट कृष्णा अभिषेक
27 फरवरी समापन संध्या सचिन जिगर