आगरालीक्स…आगरा में हाइवे पर फिर एक्सीडेंट. कुबेरपुर के पास दो जुड़वा भाइयों की बाइक डंपर से टकराई. दोनों घायल, एक की हालत गंभीर…
आगरा—फिरोजाबाद हाइवे पर आज शुक्रवार को फिर एक्सीडेंट हुआ है. एक दिन पहले ही बुढ़िया के ताल के पास ट्रक ने बाइक सवार पति—पत्नी को रौंदा थाा जिसमें महिला की मौत हो गई थी तो वहीं आज दो जुड़वां भाइयों की बाइक खंडे डंपर में जा भिड़ी. हादसे में दोनों भाई घायल हो गए जिनमें एक की हालत गंभीर है और वह वेंटीलेटर पर है. दोनों भाई बाइक से फैक्ट्री जा रहे थे.घटना जोधा द ग्रेट होटल के सामने हुई. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चाल का हेलमेट टूट गया. घायल भाइयों की पहचान बरहन के नगला स्वरूप में रहने वाले 24 साल के बबलू और ताराचंद्र के रूप में हुई है. बबलू बाइक चला रहा था.