आगरालीक्स आगरा में दीपावली से पहले लोगों को आंख बंद कर यूपीआई पैमेंट करने की आदत बदलनी पड़ेगी, 2000 रुपये से अधिक यूपीआई पैमेंट पर चार्ज से बचने के लिए कैश और एटीएम साथ लेकर चलाना होगा। पहले दुकानदारों को इंसेंटिव मिलता था, जाने कितना चार्ज लगेगा और कब से लिया जाएगा चार्ज।
सरकार ने साल 2021 22 में आनलाइन पैमेंट को बढ़ावा देने के लिए ग्राहक से छोटे दुकानदार को यूपीआई से पैमेंट करने पर इंसेंटिव स्कीम लागू की थी। इसके चलते 2000 रुपये तक यूपीआई पैमेंट पर 0.15 प्रतिशत इंसेंटिव मिलता था, इससे यूपीआई से पैमेंट करने वाले और यूपीआई से पैमेंट लेने वाले दुकानदारों की संख्या तेजी से बढ़ी। सब्जी से लेकर पंचर की दुकान पर यूपीआई से दो से 10000 रुपये तक का पैमेंट होने लगा। इससे साल 2024 25 में दुकानदारों को 82776 करोड़ का इंसेंटिव दिया गया।
15 अक्टूबर से लगेगा चार्ज, 55.5 करोड़ यूपीआई यूजर्स
देश में जून 2026 तक 55.5 करोड़ यूपीआई से पैमेंट करने वाले लोग हैं। सरकार ने सोमवार को नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके अनुसार, 15 अक्टूबर से यूपीआई से 2000 तक ही पैमेंट करने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा, 2001 और उससे अधिक भुगतान करने पर 0.4 प्रतिशत चार्ज लगेगा, अधिकतम 300 रुपये चार्ज लिया जा सकेगा। वहीं, रूपे डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर चार्ज नहीं लगेगा।
स्कैनर के आगे मोबाइल करते समय भुगतान की राशि पर जाने लगी नजर
अभी ग्राहक द्वारा दुकानदार से पूछा जाता था कि कितने पैसे हुए, वह भुगतान की राशि बताता था और ग्राहक जेब से मोबाइल निकाल कर स्कैनर को स्कैन कर भुगतान कर देता था आवाज आती थी इतने रुपये प्राप्त हुए। अब ग्राहक भुगतान की राशि को चेक करेगा, दो हजार से अधिक बिल होने पर यूपीआई पैमेंट करने से बचेगा इसकी जगह कुछ कैस भी दे देगा।