Tuesday , 15 September 2026
Home आगरा Agra News: The ‘Gyan Ganga’ of the Shrimad Bhagavat flows at Agra’s Khemeshwar Nath Temple…#agranews
आगरा

Agra News: The ‘Gyan Ganga’ of the Shrimad Bhagavat flows at Agra’s Khemeshwar Nath Temple…#agranews

9

आगरालीक्स…आगरा के खेमेश्वर नाथ मंदिर में बह रही श्रीमद्भागवत की ज्ञानगंगा. कलियुग में भक्ति के प्रभाव का वर्णन, कथा व्यास दीदी शिवांगी प्रिया ने बताया माता-पिता के प्रति बदल रहा संतानों का व्यवहार

तोता का ताल स्थित खेमेश्वर नाथ मंदिर में 16वें गणेश महोत्सव के उपलक्ष्य में 15 से 23 सितंबर तक आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा व्यास दीदी शिवांगी प्रिया जी (श्रीमद् वृंदावन) ने प्रथम दिन श्रीमद्भागवत के महात्म्य और कलियुग में भक्ति के प्रभाव का वर्णन किया। कथा व्यास ने कहा कि कलियुग में परिस्थितियां इस प्रकार बदल रही हैं कि मानो उल्टी गंगा बह रही हो। जिन माता-पिता ने अपनी संतान के पालन-पोषण और संस्कार के लिए पूरा जीवन समर्पित कर दिया, आज कई परिवारों में वही संतान उनके प्रति अनीति और उपेक्षा का व्यवहार कर रही है। ऐसे समय में श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य को अपने संस्कारों, धर्म और कर्तव्यों का स्मरण कराती है। भगवान का नाम, सत्संग और भक्ति जीवन को सही दिशा देने का माध्यम बनते हैं। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत केवल कथा नहीं, बल्कि जीवन को समझने और उसे ईश्वर से जोड़ने का मार्ग है। कथा श्रवण से मनुष्य के भीतर भक्ति और सद्विचारों का संचार होता है। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव में डूबे रहे। कीर्तन भी किया। कथा में दूसरे दिन राजा परीक्षित को श्राप लगने के प्रसंग का वर्णन किया जाएगा।

मंदिर के महंत पं. विद्यसागर तिवारी ने बताया कि खेमेश्वर नाथ मंदिर परिसर में पिछले 16 वर्षों से लगातार गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष भी विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह 10 बजे, शाम 6 बजे और रात 9 बजे आरती होगी। 24 सितंबर को सुबह 10 बजे हवन-प्रसादी और दोपहर 2 बजे भंडारे का आयोजन होगा। 25 सितंबर को गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से सोनू माहौर, किशोर सैनी, नंदलाल छत्तानी, मीनू सैन, वीरू सैनी, रवि माहौर, योगेश कुमार, शंकर सिंह, भूप सिंह, राकेश महाजन, गोपाल अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Ramlila Festival at Agra’s Shri Mankameshwar Temple begins on October 11…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के श्री मनकामेश्वर मंदिर का रामलीला महोत्सव 11 अक्टूबर से. भव्य...

आगरा

Agra News: Bhandara held at the ancient Shri Siddhivinayak Temple in Gokulpura, Agra, to mark the 66th Ganesh Mahotsav

आगरालीक्स…आगरा के प्राचीन श्री सिद्धिविनायक मंदिर, गोकुलपुरा में 66वें गणेश महोत्सव को...

आगरा

Agra Weather: Rain likely in Agra; Meteorological Department issues forecast…#agranews

आगरालीक्स..आगरा में हो सकती है बारिश. मौसम विभाग ने जारी की संभावना....

आगरा

Agra News: Monkey attacks foreign female tourist at the Taj Mahal…#agranews

आगरालीक्स…ताजमहल पर विदेशी महिला टूरिस्ट को पर बंदर का हमला. बचने को...

error: Content is protected !!