आगरालीक्स… आगरा के शमशेरा की बॉलीवुड में शानदार दस्तक। फिल्म के आज रिलीज होते ही लोगों पर चढ़ा शमशेरा का खुमार।
रणवीर कपूर की चार साल बाद शमशेरा से वापसी

यशराज फिल्म्स के बैनर तले रणवीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर जैसे स्टारर व बड़े बजट की फिल्म शमशेरा आज आगरा समेत देशभर के सिनेमाहालों में रिलीज हो गई। आगरा में श्री टॉकीज, संजय टॉकीज, विमल मल्टीप्लैक्स दीवानी चौराहा ओमेक्स मल्टीप्लेक्स में रिलीज की गई है। अभिनेता रणवीर कपूर ने करीब चार साल बाद शमशेरा फिल्म से वापसी की है।
बच्चों के गैंग की टोली का लीडर गौरांश भी छाया
इस फिल्म में आगरा के मशहूर बाल कलाकार और
सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल कमला नगर में पांचवी कक्षा के छात्र गौरांश शर्मा ने रणबीर कपूर (शमशेरा) के गैंग में बच्चों की टोली के लीडर का दमदार किरदार निभाया है, जिसे लोगों ने पसंद किया है।
रणवीर कपूर का एंट्री सीन भी जबरदस्त
साथ ही रणवीर कपूर के एंट्री सीन की सराहना की है। लोगों ने फिल्म की कास्टिंग, बैकग्राउंड म्यूजिक समेत, संजय दत्त और वाणी कपूर के रोल को सराहा है। फैंस का कहना है कि यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होगी।