
इस तरह तैयार होगी मेरिट
हाईस्कूल के 50 फीसद और इंटरमीडिएट के 100 फीसद अंक का 50 फीसद लिया जाएगा। जबकि 50 फीसद प्रवेश परीक्षा के अंक लिए जाएंगे, इस तरह मेरिट तैयार की जाएगी। मेरिट में आने वाले अभ्यर्थियों के साक्षात्कार होंगे, इसमें अपने दस्तावेज दिखाने होंगे। इसके आधार पर अभ्यर्थियों का प्रवेश लिया जाएगा।
60 फीसद अभ्यर्थी फेल
बीए, बीएससी और बीकॉम में प्रवेश के लिए 100 नंबर की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी, परिणाम चौंकाने वाले आए हैं, प्रवेश परीक्षा में 60 फीसद अभ्यर्थी फेल हैं, उनके 33 फीसद अंक भी नहीं हैं। यही नहीं बीएससी मैथ्स में अधिकतम अंक 51 हैं, इसी तरह बीएससी बायो, बीए और बीकॉम में भी तमाम छात्र पफेल हैं, वे 33 अंक भी नहीं ला सके हैं, जबकि इन बच्चों के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 80 फीसद से अधिक अंक हैं।
सेंट जोंस कॉलेज में हुई प्रवेश परीक्षा
वहीं, सेंट जोंस कॉलेज में प्रवेश के लिए मंगलवार को प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई, पहली पाली में सुबह बीएससी बायोलॉजी की परीक्षा हुई, जबकि दूसरी पाली में बीकॉम की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। इसमें अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने पर चार सेंटर बनाए गए हैं, जबकि बुधवार को बीए और बीएससी मैथ्स की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।
इंटरव्यू की तिथि
बीकॉम एक अगस्त
बीएससी दो अगस्त
बीए तीन अगस्त
सीटों की संख्या
बीए 1600
बीएससी 1120
बीकॉम 540
बीएससी बायोटेक 60
बीए एलएलबी 300
एलएलबी 300
रिजल्ट देखने के लिए क्लिक करें
बीएससी मैथ्स
http://www.agracollegeagra.org/result_2016/bsc_math.htm
बीएससी बायोलॉजी
http://www.agracollegeagra.org/result_2016/bsc_bio.htm
बीए ब्वायज
http://www.agracollegeagra.org/result_2016/ba_boys.htm
बीए गल्र्स
http://www.agracollegeagra.org/result_2016/ba_girl.htm
बीकॉम
http://www.agracollegeagra.org/result_2016/bcom.htm
Leave a comment