
आगरालीक्स…. आगरा कॉलेज और सेंट जोंस कॉलेज में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही है, आगरा कॉलेज की परीक्षा का रिजल्ट 23 जुलाई को और सेंट जोंस कॉलेज में प्रवेश परीक्षा 26 और 27 जुलाई को परीक्षा होगी। आगरा कॉलेज में 18 और 19 जुलाई को प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी, इसका रिजल्ट 23 जुलाई को घोषित किया जाएगा। वहीं, सेंट जोंस कॉलेज में बीए, बीएससी और बीकॉम में प्रवेश के परीक्षा आयोजित की जाएगी।
इस तरह बनेगी मेरिट
इंटरमीडिएट का रिजल्ट आने के साथ ही स्नातक में प्रवेश के लिए छात्र विकल्प तलाश रहे हैं। विवि से संबदृध् कॉलेजों में जुलाई में प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। सेंट जोंस कॉलेज में बीए, बीएससी और बीकॉम में प्रवेश के लिए हाईस्कूल के 50 फीसद, इंटरमीडिएट के 100 फीसद अंक से मेरिट तैयार होती थी, इस बार इसके 50 फीसद अंक लिए जाएंगे। वहीं प्रवेश परीक्षा के 50 फीसद अंक लिए जाएंगे। इस तरह मेरिट सूची तैयार होगी। जुलाई में मेरिट जारी की जाएगी। इसके बाद प्रवेश लिए जाएंगे। समस्त आवेदक, प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र को, प्रवेश परीक्षा से तीन दिन पूर्व काॅलेज की वेबसाइट से सीधे डाउनलोड कर सकते हैं । किसी भी परीक्षार्थी को
बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी। प्रवेश के लिये चयनित अभ्यर्थियों की सूची काॅलेज वेबसाइट एवं काॅलेज सूचना
पट् पर प्रदर्शित कर दी जायेगी। चयनित अभ्यर्थिया को काउंसलिंग के लिये अपनी मूल अंकतालिकाओं एवं अन्य दस्तावेजों स्थानांतरण प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र विशेष उपलब्धि प्रमाण आदि एवं निर्धारित फीस के साथ नियत तिथि, स्थान एवं समय पर उपस्थित होना
होगा। काउंसलिग की तिथि एवं समय को काॅलेज वेबसाइट तथा काॅलेज
सूचनापट पर प्रदर्शित कर दिया जायेगा।
SCHEDULE OF ENTRANCE TEST EXAMINATION:2016
S.No Group Date Time
1 B.SC(BIOLOGY) 26.07.2016 8:30 A.M – 10:30 A.M
2 B.COM 26.07.2016 12:30 P.M – 2:30 P.M
3 B.A 27.07.2016 8:30 A.M – 10:30 A.M
4 B.SC(MATHS) 27.07.2016
12:30 P.M – 2:30 P.M
सेंट जोंस कॉलेज के प्रवेश पत्र के लिए क्लिक करें
Leave a comment